भारत का क़ंधार से अपने कूटनयिकों को निकालने का फ़ैसला, चीन ने भी किया एलान
(last modified Sun, 11 Jul 2021 07:55:39 GMT )
Jul ११, २०२१ १३:२५ Asia/Kolkata
  • भारत का क़ंधार से अपने कूटनयिकों को निकालने का फ़ैसला, चीन ने भी किया एलान

भारत क़ंधार से अपने कूटनयिकों को निकाल रहा है।

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के क़ंधार शहर से भारत अपने कूटनयिकों को निकाल रहा है।

संवाददाता के मुताबिक़, भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के अनेक इलाक़ों में बढ़ती झड़पों के बाद, भारत अपने कूटनयिकों को अस्थायी तौर पर क़ंधार से निकाल रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ग़ान फ़ौज और तालेबान के बीच तेज़ होती झड़पों के मद्देनज़र, चीन ने भी रविवार को अपने नागरिकों को निकालने का एलान किया है।

पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न इलाक़ों में अफ़ग़ान फ़ौज और तालेबान के बीच झड़प में बड़ी तादाद में लोग मारे गए और घायल हुए। इन झड़पों की वजह से हज़ारों लोग अपना घर बार छोड़ कर दूसरी जगह चले गए हैं। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

 

टैग्स