Jul १४, २०२३ १४:१७ Asia/Kolkata
  • दिल्ली में 'बाढ़' से हाहाकार, आईटीओ-सुप्रीम कोर्ट-लाल क़िला तक पहुंचा पानी, हरियाणा पर लगा राजधानी कोन डुबोने का लगा आरोप!

भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है और दिल्ली की सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। बाढ़ का पानी आवासीय इलाक़ों से वीवीआईपी इलाक़ों में घुस गया है। मुख्यमंत्री आवास, मंत्रियों के आवास और सचिवालय भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं।

प्राप्त समाचार के मुताबिक़, भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाक़ों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाक़ों से वीवीआईपी इलाक़ों में प्रवेश कर गया है। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरिवाल के आवास, मंत्रियों के आवास और सचिवालय भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का पानी राजघाट में घुस गया है जो समाधि स्थल तक पहुंच गया है। वहीं, सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच हरियाणा पर दिल्ली को जानबूझकर डुबोने के आरोप लग रहे हैं। इसका कारण हरियाणा के हथिनी बैराज से पानी छोड़े जाने और पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की जहस यमुना नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक बंद रखने का फ़ैसला किया गया है। साथ ही, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालय रविवार तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे। उन्होंने निजी कार्यालयों को भी रविवार तक घर से काम करने की सलाह दी है।  

इस बीच, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर, राज्य सरकार ने आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों के अलावा सभी भारी वाहनों के शहर की सभी चार सीमाएं बंद कर दी हैं। इसमें सिंधु बॉर्डर भी शामिल है। वहीं, यमुना के बढ़ते जलस्तर से राजधानी आने-जाने वाली 342 ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। इनमें से क़रीब 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। वहीं कई जगहों से ख़बर आ रही है कि निचले इलाक़ों में पानी घुसने से पीने के पानी की भी कमी हो गई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण वज़ीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल उपचार संयंत्र बंद करने पड़े हैं। इससे दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की समस्या हो सकती है। वहीं यह कहा गया है कि यमुना का पानी कम होते ही इन्हें चालू करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आप के कई नेताओं और सोशल मीडिया पर लोग हरियाणा सरकार को इसके लिए ज़िम्मेदार बता रहे हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स