Jul २०, २०२२ १३:२२ Asia/Kolkata

लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र टाइम्स ने पुतिन की तेहरान यात्रा को पश्चिम विरोधी गठबंधन का नाम दिया है और लिखा है कि ईरानी और रूसी नेता पश्चिम को भ्रष्ट व दुष्ट शक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

इसी प्रकार समाचार पत्र टाइम्स ने लिखा है कि पश्चिम के प्रतिबंधों ने दोनों देशों को पहले से अधिक एक दूसरे से निकट कर दिया है और यह यात्रा पुतिन के व्यक्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि क्रेमलिन स्वंय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग- थलग होने की अनुमति नहीं देगा।

इस समाचार पत्र ने लिखा है कि पुतिन ऐसे देश की यात्रा कर रहे हैं जो पश्चिम के प्रतिबंधों में ज़िन्दगी गुज़ार रहा है और रूस के अंदर बहुत से लोगों का मानना है कि ईरान से वापस लौटने पर पुतिन ऐसा तरीका बतायेंगे जिससे कठिन से कठिन हालात में भी रहा और उसका सामना किया जा सकता है जबकि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जान पीयर ने रूसी राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध के कारण अलग- थलग पड़ गये हैं जिसकी वजह से वह तेहरान की यात्रा पर गये हैं और उनकी यात्रा का संबंध यूक्रेन संकट से है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यह यात्रा इस बात की सूचक है कि मॉस्को यूक्रेन में जंग बंद करने का इरादा नहीं रखता है और व्हाइट हाउस के पास ऐसी जानकारियां हैं जो इस बात की सूचक हैं कि मॉस्को यूक्रेन के और अधिक क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने का इरादा रखता है और रूस यूक्रेन के जिन क्षेत्रों पर कब्ज़ा करेगा अमेरिका उन्हें मान्यता नहीं देगा।

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेन्स में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के जारी रहने पर बल दिया और कहा कि वाशिंग्टन शीघ्र ही रूस के नये व्यक्तियों व संगठनों का नाम प्रतिबंधों की सूची में वृद्धि करेगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने परमाणु विषय की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान के साथ होने वाला परमाणु समझौता क्षेत्र के हित में होगा और वाशिंग्टन इस समझौते में वापसी के लिए प्रयास जारी रखे हुए है।

इसी बीच हिब्रू भाषा के इस्राईली संचार माध्यमों ने भी रूसी राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा पर प्रतिक्रिया में लिखा है कि रूसी राष्ट्रपति तेहरान गये हैं, ईरानी राजनेताओं से आमने- सामने से और बहुत निकट से हाथ मिलाया है यह उनके व्यवहार में अभूतपूर्ण है।

इसी प्रकार एक इस्राईली वेवसाइट "कैकार" ने लिखा है कि रूसी राष्ट्रपति ईरान और तुर्की से संबंधों को मज़बूत करके अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के असर को कम करना चाहते हैं। जायोनी समाचार पत्र इस्राईल ह्यूम ने भी पुतिन की तेहरान यात्रा को पश्चिम से बदला लेना बताया और लिखा कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने पुतिन को पश्चिम की मक्कारी से सावधान किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

 

 

 

 

 

 

टैग्स