Jul १४, २०२३ १२:२२ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रईसी की तीन अफ़्रीक़ी देशों की यात्रा हुई समाप्त, आपसी सहयोग के 21 समझौतों पर हस्ताक्षर

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे की सफल यात्रा के बाद हरारे से तेहरान पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दरौन ईरान और तीन अफ़्रीक़ी देशों के बीच 21 आपसी सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

समाचार एजेंसी ईरान प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी बुधवार की सुबह केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्चस्तीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान से केन्या के लिए रवाना हुए। गुरुवार को वह अपनी इस सफल यात्रा के अंतिम पड़ाव में ज़िम्मबाब्वे पहुंचे थे, जिसके बाद देर रात वह हरारे से तेहरान के लिए रवाना हो गए थे। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति राईसी ने केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे, तीन देशों के राष्ट्रपतियों से मिलने और बातचीत करने के अलावा, कुछ व्यापारियों और आर्थिक और शैक्षणिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की। इसी तरह इस यात्रा में मित्र देशों के साथ संबंधों के स्तर को बेहतर बनाने के लिए ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारियों और तीन देशों: केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे में उनके समकक्षों के बीच कुल 21 आपसी सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

उल्लेखनीय है कि ईरान की वर्तमान सरकार ने अगस्त 2021 में सत्ता संभाली और उसके बाद उसने एक प्रयास शुरू किया है जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया में उपेक्षित क्षमताओं पर विशेष ध्यान देना है ख़ासतौर पर ट्रांस-वेस्टर्न क्षमताएं जिन पर अमेरिका के नेतृत्व वाली पश्चिम की नीतियों का सबसे कम प्रभाव है। साथ ही दुनिया के साथ रचनात्मक बातचीत के ढांचे में, इस्लामी गणतंत्र ईरान का न केवल यूरोपीय देशों के प्रति एक-आयामी दृष्टिकोण है, बल्कि अफ़्रीक़ा और एशिया महाद्वीप के साथ भी ईरान ने हमेशा अपने संबंधों के विस्तार पर बल दिया है। सैयद इब्राहीम रईसी के नेतृत्व वाली ईरान की वर्तमान सरकार आर्थिक बहुपक्षवाद पर आधारित व्यापक व संतुलित विदेश नीति के अंतर्गत अफ़्रीक़ी देशों के साथ संबंधों के विस्तार पर भी गंभीरता से ध्यान देती है। विशाल अफ़्रीक़ी बाज़ार ईरानी सामान बेचने के लिए एक उपयुक्त मंच है और ऐसे में इस्लामी गणराज्य ईरान की विदेश नीति में अफ़्रीक़ी महाद्वीप का एक विशेष स्थान है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स