तेहरान ने कड़ाई से अमेरिकी आरोप को रद्द कर दिया
(last modified Fri, 23 Nov 2018 03:31:30 GMT )
Nov २३, २०१८ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • तेहरान ने कड़ाई से अमेरिकी आरोप को रद्द कर दिया

ईरान ने रासायनिक हथियार निषेध कन्वेशन के उल्लंघन के आरोप को रद्द कर दिया।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रासायनिक हथियार निषेध कन्वेशन के उल्लंघन पर आधारित अमेरिकी आरोप को रद्द कर दिया है।

बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार की सुबह को कहा कि रासायनिक हथियार निषेध संगठन में मौजूद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी आदत के अनुसार तेहरान के खिलाफ निराधार दावा किया जिसे इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी कड़ाई के साथ रद्द करता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कांफ्रेन्स के कार्यक्रम के अनुसार आम चर्चा समाप्त हो जाने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस निराधार आरोप का जवाब देगा।

बहराम कासेमी ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी दावे के विपरीत वाशिंग्टन ने न केवल रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के संबंध में अपने वचनों पर अमल नहीं किया बल्कि वह जायोनी शासन के रासायनिक हथियार कार्यक्रम का समर्थन करता है और इस प्रकार के आरोपों का कारण केवल ईरान से दुश्मनी, जायोनी शासन के रासायनिक हथियार भंडार और आतंकवादी गुटों के प्रति अपने समर्थन से आम जनमत का ध्यान हटाना होता है। MM

 

टैग्स