अफ़ग़ान शांति वार्ता के बारे में ज़रीफ़ व अशरफ़ ग़नी के बीच विचार विमर्श
(last modified Tue, 10 Dec 2019 04:39:09 GMT )
Dec १०, २०१९ १०:०९ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान शांति वार्ता के बारे में ज़रीफ़ व अशरफ़ ग़नी के बीच विचार विमर्श

ईरान के विदेश मंत्री और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस देश की सरकार की निगरानी में अफ़ग़ान गुटों के बीच शांति वार्ता के बारे में बात चीत की है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और मुहम्मद अशरफ़ ग़नी ने तुर्की के इस्तंबोल शहर में हार्फ़ आफ़ एशिया सम्मेलन के अवसर पर मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान परिस्थिति विशेष रूप से इस देश की केंद्र सरकार की निगरानी में अफ़ग़ान गुटों के बीच शांति वार्ता के बारे में मुख्य रूप से बात चीत की। "हार्ट आफ़ एशिया-इस्तंबोल प्रक्रिया" सम्मेलन में भाग लेने के लिए  इस्तंबोल गए हुए विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चावुश ओग़लू से भी मुलाक़ात की थी।

 

ज़रीफ़ ने इसी तरह इस सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान की एकता की रक्षा पर बल देते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफ़ग़ानिस्तान की सरकार को केंद्र मार कर तालेबान समेत इस देश के सभी गुटों की सम्मिलिति से आरंभ की जाने वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में सिर्फ़ अफ़ग़ान गुटों को भाग लेना चाहिए और अन्य देशों को इससे दूर रहना चाहिए। ज्ञात रहे कि "हार्ट आफ़ एशिया-इस्तंबोल प्रक्रिया" नाम काॅंफ़्रेंस के विदेश  मंत्रियों का आठवां सम्मेलन सोमवार से तुर्की के इस्तंबोल शहर में शुूरू हुआ है। यह काॅंफ़्रेंस वर्ष 2011 से अफ़ग़ानिस्तान के विषय पर शुरू हुई है। ईरान, तुर्की और अफ़ग़ानिस्तान समेत इसके 14 सदस्य देश हैं। (HN)

टैग्स