Nov ०५, २०२१ १७:३३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली ड्रोन कई साल से हमारे पास हैं

आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति ने कहा है कि बाकू 2016 से जायोनी शासन के ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीओफ़ ने जर्मन टीवी ARD से वार्ता में कहा कि आज़रबाइजान गणराज्य और आर्मीनिया के मध्य होने वाले युद्ध से वर्षों पहले से बाकू इस्राईल निर्मित ड्रोनों का प्रयोग कर रहा है।

इसी प्रकार उन्होंने अपने विस्तृत साक्षात्कार में तुर्की से मिलने वाली सैनिक सहायता को स्वीकार किया और कहा कि येरवान के खिलाफ क़रेबाग़ की दूसरी लड़ाई में जायोनी शासन द्वारा निर्मित हथियारों का प्रयोग किया गया।

उन्होंने दावा किया कि सद्दाम के शासन काल में जिस तरह इराक ने कुवैत पर कब्ज़ा कर लिया था और उस पर प्रतिबंध लगाया गया था उसी तरह आर्मीनिया पर भी तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये।

ज्ञात रहे कि आज़रबाइजान विश्व में हथियारों की खरीदारी करने वाले देशों में से एक है और आजकल उसकी इस खरीदारी ने विस्तृत और अर्थपूर्ण रूप धारण कर लिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स