दाइश ने फिर क़बूल की अफ़ग़ानिस्तान में हत्याओं की ज़िम्मेदारी
(last modified Mon, 15 Nov 2021 05:33:45 GMT )
Nov १५, २०२१ ११:०३ Asia/Kolkata
  • दाइश ने फिर क़बूल की अफ़ग़ानिस्तान में हत्याओं की ज़िम्मेदारी

आतंकवादी गुट दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक यात्री बस पर किये गए हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

शनिवार को काबुल के दश्तेबर्ची नामक क्षेत्र में एक बस पर हमला करके आतंकवादियों ने एक अफ़ग़ानी पत्रकार की हत्या कर दी थी।  इस हमले में 4 लोग घायल हो गए थे।

सोमवार को दाइश ने इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।  काबुल में जिस पत्रकार की हत्या की गई वे अफ़ग़ानिस्तान के आरयाना टीवी चैनेल में काम करते थे। उनका नाम हमीद सीग़ानी था।  वे अफ़ग़ानिस्तान के एक मश्हूर पत्रकार थे।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई आतंकी हमले हुए हैं।  काबुल, नंगरहार, कुनर, ख़ोस्त, क़ंदूज़ और क़ुधार में होने वाले आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की है।  अफ़ग़ानिस्तान में जहां आए दिन दाइश के हमले हो रहे हैं वहीं पर तालेबान उनको कोई विशेष महत्व नहीं दे रहे हैं।  तालेबान की ओर से केवल यह बयान दे दिया जाता है कि वे इस गुट को तबाह कर देंगे।

इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने आतंकवादी गुट दाइश के बारे में कहा है कि दाइश, एक आयातित चीज़ है जो अफगानिस्तान की संस्कृति और इतिहास से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है। हामिद करज़ई ने बल देकर कहा कि हमारे देश की विषम स्थिति और हालिया आतंकवादी घटनाएं इस बात की सूचक हैं कि इस देश में शांति व सुरक्षा स्थापित होने में लंबा समय लगेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स