रूस यूक्रेन युद्ध में दाइश की हुई एंट्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110496-रूस_यूक्रेन_युद्ध_में_दाइश_की_हुई_एंट्री
रूस का कहना है कि यूक्रेन सीरिया से दाइश के आतंकियों को ख़रीद कर उन्हें युद्ध में रूसी सैनिकों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहा है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar १६, २०२२ १०:४७ Asia/Kolkata
  • रूस यूक्रेन युद्ध में दाइश की हुई एंट्री

रूस का कहना है कि यूक्रेन सीरिया से दाइश के आतंकियों को ख़रीद कर उन्हें युद्ध में रूसी सैनिकों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि कीव पश्चिमी देशों की मदद से दाइश समेत अन्य आतंकवादी गुओं के आतंकियों को अपनी सेना में भर्ती कर रहा है। रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव ने कहा है कि कीव का पश्चिमी देशों की मदद से आतंकियों को सेना में शामिल करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस समय रूसी सेना सीरिया में सक्रिया कई तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के आतंकियों से यूक्रेन में लड़ रही है। रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा कि उन आतंकियों की नज़र में रूस और यूक्रेन के लोगों में कोई अंतर नहीं है, उनकी नज़र में दोनों पक्ष रूसी ही हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रूस की विदेशों में ख़ुफ़िया गतिविधियों को अंजाम देने वाली एजेंसी एसओआर ने कहा था कि अमेरिकियों ने वर्ष 2021 के अंत में दाइश के दसियों आतंकवादियों को सीरिया की अलतनफ़ सैन्य छावनी भेजा था, जहां उन्हें यूक्रेन स्थानांतरित करने से पहले विशेष तरह की ट्रैनिंग दी गई थी। रूस के उप विदेश मंत्री के अनुसार कीव रूस के ख़िलाफ़ कार्यवाही के बदले में पश्चिमी एशिया के भाड़े के लड़ाकों पर दसियों गुना ख़र्च कर रहा है।  (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए