नाटो देशों को तबाह होने में केवल आधा घंटा!
(last modified Mon, 09 May 2022 04:20:39 GMT )
May ०९, २०२२ ०९:५० Asia/Kolkata
  • नाटो देशों को तबाह होने में केवल आधा घंटा!

रूस ने परमाणु युद्ध छिड़ने पर आधे घंटे के भीतर नाटो सदस्य देशों को नष्ट करने की धमकी दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने सोवियत संघ की नाज़ी जर्मनी पर जीत की 77वीं वर्षगांठ से ठीक पहले यह धमकी दी है कि अगर परमाणु युद्ध छिड़ता है तो केवल आधे घंटे के भीतर ही नाटो सदस्य सभी देश तबाह हो जाएंगे। दिमित्री रोगोज़िन ने कहा कि यूक्रेन में जारी रूस के विशेष सैन्य अभियान के मुक़ाबले में नाटो हमारे मुक़ाबले में खड़ा है, भले ही उसने मौखिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन अब यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। बता दें कि रूस हर साल द्वितीय विश्व युद्ध की जीत को विजय दिवस के रूप में मनाता है। रूस में आज (सोमवार) यह दिन मनाया जा रहा है। इस विजय दिवस की पूर्व संध्या पर, रूस के परमाणु-सशस्त्र सैन्य वाहन अभ्यास करने के लिए मॉस्को के रेड स्क्वायर से गुज़रे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के साथ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन

इस बीच रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा, अगर परमाणु युद्ध छिड़ जाता है, तो नाटो के सदस्य देश आधे घंटे के भीतर नष्ट हो जाएंगे। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।  उन्होंने कहा क्योंकि, अगर परमाणु युद्ध छिड़ जाता है, तो इससे पूरी दुनिया को नुक़सान होगा। इसलिए हमें अपने दुश्मनों को पारंपरिक हथियारों से हराना है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए