श्रीलंका के प्रधानमंत्री का त्यागपत्र, स्थति तनावपूर्ण, एक सांसद की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112552-श्रीलंका_के_प्रधानमंत्री_का_त्यागपत्र_स्थति_तनावपूर्ण_एक_सांसद_की_मौत
श्रीलंका में हिंसक झड़पों के बीच इस देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने त्यागपत्र देने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२२ १४:४९ Asia/Kolkata
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री का त्यागपत्र, स्थति तनावपूर्ण, एक सांसद की मौत

श्रीलंका में हिंसक झड़पों के बीच इस देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों के हमले के पश्चात उनके भाई और श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है।  इस विरोध प्रदर्शन के बाद महिंदा राजपक्षे ने यह एलान किया।  इस हमले में कम से कम 78 लोग घायल हो गए और सत्तारूढ़ दल के एक सांसद की मौत हो गई।

इसी बीच सूचना मिली है कि पूरे श्रीलंका में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है और क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सैन्य बलों को विरोध स्थलों पर तैनात किया गया है।

वर्तमान समय में श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है।  यह आर्थिक संकट इस देश में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण उत्पन्न हुआ है।  श्रीलंका के ईंधन सहित अन्य वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।  मूल आवश्यकता की वस्तुओं के दाम आसमान छू रह हैं।

9 अप्रैल से श्रीलंका में हज़ारों लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री महिंदा पक्षे पर उनकी ही पार्टी के भीतर से त्यागपत्र देने का दबाव चल रहा था।  महिंदा राजपक्षे के त्यागपत्र के बावजूद श्रीलंका की तनावग्रस्त स्थति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है।