Oct ३१, २०२२ १२:१२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध के बीच आई बड़ी ख़बर, रूसी विदेश मंत्री के दावे ने सबको किया हैरान!

रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के मुद्दे पर पश्चिमी देशों के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने अपने एक ताज़ा बयान में कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्वादिमीर पुतीन यूक्रेन मुद्दे पर पश्चिमी देशों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हम तनाव कम करने के लिए पश्चिम के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं। लावरोफ़ ने कहा कि विशेष रूप से, राष्ट्रपति पुतीन अभी भी यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत में शामिल होने के इच्छुक हैं। रूस के विदेश मंत्री ने अपने बयान में यह भी दावा किया है कि यह प्रस्ताव नया नहीं है। सर्गेई लावरोफ़ ने यह भी कहा कि अगर वार्ता अच्छे वातावरण में समानता और वास्तविकता पर आधारित हो तो इस बात में कोई संदेह नहीं है कि समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। रूस के विदेश मंत्री ने दावा किया, 'राष्ट्रपति पुतीन पिछले आठ महीनों में कई बार कह चुके हैं कि रूस ने बातचीत के दरवाज़े बंद नहीं किए हैं, लेकिन पश्चिम के सीधे इशारे पर यूक्रेन वार्ता से बाहर हो गया।

यूरोपीय देशों के नेताओं की भड़काने में आकर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के साथ वार्ता बीच में छोड़ दी थी। 

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने इसी साल 24 फरवरी को यूक्रेन के ख़िलाफ़ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इस सैन्य ऑपरेशन को "पुतीन द्वारा ज़मीन हड़पने" का नाम दिया था। जिसके बाद अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए। इस बीच, रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन मास्को की मांगों को स्वीकार कर लेता है तो सैन्य अभियान रुक जाएगा। इन मांगों में जो एक मांग सबसे महत्वपूर्ण है वह यह है कि यूक्रेन को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह कभी भी नाटो में शामिल नहीं होगा। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स