मैंने अफ़ग़ानिस्तान में 25 हत्याएं की हैंः प्रिंस हैरी
(last modified Fri, 06 Jan 2023 15:21:53 GMT )
Jan ०६, २०२३ २०:५१ Asia/Kolkata
  • मैंने अफ़ग़ानिस्तान में 25 हत्याएं की हैंः प्रिंस हैरी

ब्रिटेन के शाही परिवार के एक सदस्य तथा प्रिंस चार्लस के छोटै बेटे ने अफ़ग़ानिस्तान में 25 हत्याओं की बात स्वीकार की है।

प्रिंस चार्ल्स के सबसे छोटे बेटे प्रिंस हैरी ने SPARE नामक अपनी आटोबायोग्राफ़ी में लिखा है कि मैंने अफ़ग़ानिस्तान में 25 लोगों की हत्याएं कीं। 

इस बारे में प्रिंस हैरी लिखते हैं कि मैंने पायलट के रूप में  अफ़ग़ानिस्तान में छह हवाई मिशन अंजाम दिये जिसके दौरान 25 लोगों की हत्या की।  प्रिंस हैरी के अनुसार न तो इन हत्याओं से मुझे कोई ग्लानि है और न ही कोई गर्व है। 

उन्होंने अपाचे हैलिकाप्टर के पायलट के रूप में अफ़ग़ानिस्तान में 25 लोगों की हत्या की बात को अपनी किताब में स्वीकार किया है।  अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने 17 वर्ष की आयु में कोकीन लेने की भी बात स्वीकार की है।  समाचारपत्र टेलिग्राफ का लिखना है कि यह पहली बार है कि जब 38 वर्षीय प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा लिखकर अफ़ग़ानिस्तान में अपनी मिलेट्री सेवा के दौरान कुछ अफ़ग़ानियों को मारने की स्वीकारोक्ति की है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स