Apr २५, २०२३ ११:०३ Asia/Kolkata
  • सूडान की सेना ने की संघर्ष विराम की घोषणा

सूडान की सेना ने 3 दिनों के संघर्ष विराम को स्वीकार करने की घोषणा की है।

सूडान की सेना की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि देश की सेना ने मंगलवार की सुबह से 72 घंटे के संघर्ष विराम को स्वीकार किया है। 

अलजज़ीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सूडान में संघर्ष विराम पक्षों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी है।  सूडान की सेना का कहना है कि इस दौरान सामने वाले पक्ष को पूरी तरह से युद्धविराम का सम्मान करना होगा। 

इससे पहले भी ईदुल फ़ित्र के उपलब्ध में बुधवार को भी सूडान की सेना और उसके साथ संघर्ष कर रहे गुट के बीच संघर्ष विराम हुआ था।  यह युद्ध विराम अधिक समय तक नहीं चल पाया क्योंकि थोडे़ से अंतराल के बाद दोनो पक्षों की ओर से कार्यवाहियां आरंभ हो गईं। 

सूडान में जारी हिंसा का सबसे अधिक नुक़सान वहां के आम लोगों को हो रहा है।  झड़पों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है।  कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गई है।

याद रहे कि सूडान में सत्ता को लेकर झड़पों का सिलसिला लगातार जारी है।  वहां के स्वास्थ्य सूत्रों के अनुसार कई दिनों से जारी इन झड़पों में अबतक कम से कम 427 आम लोग मारे जा चुके हैं।  इस दौरान घायल हो वालों की संख्या 1700 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

टैग्स