Aug १८, २०२३ १९:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीका हो गया है अब तीसरी दुनिया के एक देश जैसाः ट्रम्प

अमरीकी मुद्रा के मूल्यहीन होने से ट्रम्प बहुत ही निराश और दुखी चल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अब अमरीका का दिवाला निकलने जा रहा है। 

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि अगर आप अमरीका के भीतर सड़कों, हवाई अड्डों या किसी भी दूसरी चीज़ पर नज़र डालेंगे तो आपको लगेगा कि अमरीका अब तीसरी दुनिया के एक देश जैसा हो गया है। 

उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय मुद्रा का महत्व घटता जा रहा है।  हमारी आर्थिक शक्ति कमज़ोर होती जा रही है।  ट्रम्प के अनुसार विश्व की रिज़र्व मुद्रा के रूप में अमरकी डालर का पतन, किसी भी युद्ध में हारने से भी बुरी घटना है। 

वे कहते हैं कि दुनिया में डालर का वर्चस्व घट रहा है जो हमारे लिए बहुत ही दुख की बात है।  इस समय अमरीका नरक की ओर बढ़ रहा है।  अब दुनिया पर हमारा वर्चस्व नहीं रह पाएगा और हमारा आर्थिक बोलबाला समाप्त हो जाएगा।  अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति बाइडेन के क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनकी ग़लत नीतियों का परिणाम है। 

अमरीकी पत्रिका फारेन पालीसी ने लिखा है कि ब्रिक्स के सदस्य देश इस संगठन के मध्य एक नई मुद्रा को प्रचलित करना चाहते हैं जिसके भीतर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लेनदेन करने की क्षमता पाई जाती है।  कहा जा रहा है कि जबसे अमरीका ने यूक्रेन युद्ध के बहाने रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं उसके बाद से अमरीकी मुद्रा डालर की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे

टैग्स