Sep ०४, २०२३ १०:३२ Asia/Kolkata
  • जावा द्वीप में अमरीका का सैन्य अभ्यास आरंभ, चीन को डराने की कोशिश

चीन को डराने के उद्देश्य से अमरीका ने एक संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है। 

अमरीका की नौसेना ने कई देशों की नौसेनाओं के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।  इस अभ्यास का लक्ष्य, चीन को भयभीत करना है। 

मिलेट्री टाइम्स वेबसाइट के अनुसार अमरीका, इंडोनेशिया और पांच अन्य देशों ने पिछले गुरूवार से इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सैन्य अभ्यास शूरू किया है।  इसी वेबसाइट के अनुसार दो सप्ताहों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में ब्रोनोई, ब्राज़ील, कनाडा, जर्मनी, भारत, मलेशिया, हालैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड, फ़िलिपीन्स, दक्षिणी कोरिया और पूर्वी तिमोर ने अपने पर्यवेक्षकों को भेजा है।

प्रशांत महासागर में अमरीकी सैन्य कमान के कमांडर चार्ल्स फ्लिन कहते हैं कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले 19 देश अपने सैन्य कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।  अमरीका और इंडोनेशिया के सैनिकों ने सन 2009 से संयुक्त सैन्य अभ्यास मे भाग लेना शुरू किया है। 

इसमे पिछले साल से आस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापूर आकर मिल गए।इस साल के सैन्य अभ्यास में ब्रिटेन और फ्रांस के लगभग 5000 सैनिक भाग ले रहे हैं।  इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को चीन एक धमकी के रूप में देख रहा है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स