Sep ०६, २०२३ १३:३२ Asia/Kolkata
  • ब्राज़ील में चक्रवाती तूफ़ान का क़हर, 21 लोगों की मौत, हज़ारों लोग हुए बेघर, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश और हवाओं की वजह से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और हज़ारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए। अभी और अधिक बाढ़ आने की आशंका है।

प्राप्त की रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्राज़ील के मुकुम शहर का 85 प्रतिशत हिस्सा इस समय बाढ़ की ज़द में है। सैकड़ों लोगों को उनके घरों की छतों पर से बचाया गया। अधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे से भी कम समय में राज्य में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। मौजूदा स्थिति को राज्य की अब तक की सबसे ख़राब मौसम आपदा बताते हुए, रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि दिन में मुकुम में 15 और शव मिले हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने म्यूकम मेयर माटेउस ट्रोजन के हवाले से कहा है कि, "अभी भी लोग दर्जनों लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मुकुम शहर, जैसा कि हम जानते थे, अब अस्तित्व में नहीं है।" बचावकर्मी बाढ़ से कटे इलाक़ों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि संघीय सरकार मदद के लिए तैयार है। ब्राज़ील के साओ पाउलो प्रांत में फरवरी में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 40 लोग मारे गए थे जबकि पिछले साल रेसिफ़ शहर के पास मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और कीचड़ की बाढ़ के कारण लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स