Sep २८, २०२३ ११:३१ Asia/Kolkata
  • इंडोनेशिया ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने की मांग की

इंडोनेशिया के विदेशमंत्री ने परमाणु हथियारों की धमकी और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए इन हथियारों को नष्ट करने की मांग की।

इंडोनेशिया के विदेशमंत्री रेटनो मार्सुडी ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आसियान देशों की संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि आसियान, परमाणु हथियारों के अप्रसार के प्रति कटिबद्ध है और देशों द्वारा इस प्रतिबद्ध पर अमल न करने के प्रति अपनी चिंता को दोहराता है।

मार्सुडी ने इसी प्रकार देशों का आह्वान किया कि परमाणु हथियार अप्रसार संधि NPT, परमाणु परीक्षण निषेध संधि CTBT और परमाणु हथियार निषेध संधि   TPNW  में उल्लेखित अपने दायित्वों पर अमल करें।

इसी प्रकार इंडोनेशिया के विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु हथियार अप्रसार संधि NPT के अनुसार दूसरे देश उद्योग, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा का प्रयोग शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई देश परमाणु हथियारों सहित दूसरे विनाशकारी हथियारों से क्षेत्र को पवित्र बनाये जाने के प्रति कटिबद्ध हैं।

ज्ञात रहे कि इंडोनेशिया ने वर्ष 1978 में परमाणु हथियार अप्रसार संधि NPT और 2012 में परमाणु हथियार परीक्षण निषेध संधि पर हस्ताक्षर कर रखा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स