Jun १५, २०२४ १७:३१ Asia/Kolkata
  • दुनिया की मौजूदा स्थिति पश्चिमी देशों के स्वार्थ और अहंकार का नतीजा है: पुतिन

पार्सटुडे – रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की मौजूदा स्थिति पश्चिमी देशों के स्वार्थ और अहंकार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दुनिया उस बिंदु पर पहुंच गई है जहां से वापसी संभव नहीं है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने रूस पर रणनीतिक हार थोपने के अमेरिका और उसके घटकों के प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि किसी भी तरह से अपनी शंहशाही पोज़ीशन बनाए रखने के अमेरिका के प्रयास, केवल इस देश गरत में पहुंचाएगा।

पार्सटुडे के मुताबिक पुतिन ने इस संबंध में यूक्रेन युद्ध का ज़िक्र करते हुए कहा: यह संकट रूस और यूक्रेन दो देशों के बीच का संघर्ष नहीं है बल्कि यह युद्ध पश्चिम की आक्रामक और हमलावर नीतियों का नतीजा है। नैटो की कूटनीति, एक देश पर दोषारोपण करना और अपनी सारी शक्ति उस पर केंद्रित करना है।

पुतिन ने कहा: रूस को उम्मीद थी कि यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण ढंग समाधान हो जाएगा लेकिन मॉस्को के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए।

रूस के राष्ट्रपति ने उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि रूस, यूरोप पर हमला करने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा: यह दावा पूरी तरह से निराधार है और हथियारों की होड़ को जायज ठहराता है, यूरोप को रूस से ख़तरा नहीं है बल्कि मुख्य ख़तरा अमेरिका ही है।

कीवर्ड्स: यूक्रेन युद्ध, रूस और अमेरिका, विलादीमीर पुतिन, यूरोप और रूस (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स