रोहिंग्या मुसलमानों का कारवां मलेशिया पहुंचा
(last modified Thu, 05 Apr 2018 11:20:40 GMT )
Apr ०५, २०१८ १६:५० Asia/Kolkata

मलेशिया की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर 56 नौकाएं मलेशिया पहुंच गयी हैं।

नौसेना के कमान्डर अहमद क़मरुज़्ज़मान ने कहा कि म्यांमार में हिंसा से भागने वाले रोहिंग्या मुसलमनों को लेकर 56 नौकाएं मलेशिया के लंकावी द्वीप पहुंच गयी हैं। उनका कहना था कि इन रोहिंग्या मुसलमानों को एमीग्रेशन पुलिस के हवाले किया जाएगा ताकि वह इस मामले पर कार्यवाही करें। रोहिंगया मुसलमानों के इस कारवां में 19 पुरुष, 18 महिलाएं, 11 लड़कियां और 8 लड़के शामिल हैं।

मलेशिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी मामलों के कार्यालय ने बताया है कि इस समय मलेशिया में डेढ़ लाख शरणार्थी हैं जिनमें 90 प्रतिशत संख्या रोहिंग्या मुसलमानों की है।

समुद्री रास्ते से सैकड़ों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों का मलेशिया में दाखिल होने का विषय, म्यांमार में हिंसा के आरंभ होने के समय से ही चर्चा में था क्योंकि मीडिया हल्क़े और टीकाकारों का कहना था कि म्यांमार में यदि हिंसा का बाज़ार गर्म रहा तो वहां के मुसलमान अपनी जान बचाने के लिए समुद्री रास्तों से पड़ोसी देशों की ओर कूच करेंगे।

25 अगस्त 2017 में म्यांमार की सेना और बौद्ध चरमपंथियों ने रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले तेज़ कर दिए हैं जिसके बाद से एक अनुमान के अनुसार छह  हज़ार से अधिक लोग मारे गये हैं और 8 हज़ार लोग घायल हुए हैं जबकि दस लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। 

रोहिंग्या मुसलमानों की बांग्लादेश में बढ़ती संख्या के दृष्टिगत ढाका सरकार ने घोषणा की है कि बिना अंतर्राष्ट्रीय सहायता के रोहिंग्या मुसलमानों की आरंभिक सहायता संभव नहीं है। (AK)