अशरफ़ ग़नी ने रद्द किये अफ़ग़ानिस्तान के कई वरिष्ठ अधिकारियों के त्यागपत्र
(last modified Sun, 26 Aug 2018 13:22:25 GMT )
Aug २६, २०१८ १८:५२ Asia/Kolkata
  • अशरफ़ ग़नी ने रद्द किये अफ़ग़ानिस्तान के कई वरिष्ठ अधिकारियों के त्यागपत्र

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस देश के दो मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के त्यागपत्रों को अस्वीकार कर दिया है।

अशरफ़ ग़नी ने अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्री और गृहमंत्री के साथ ही इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के त्यागपत्रों का विरोध करते हुए इन तीनों से अपने कर्तव्य के निर्वाह का आह्वान किया है।

अशरफ़ ग़नी ने अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्री तारिक़ शाह बहरामी, गृहमंत्री वैस अहमद बरमक और इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  मासूम स्तानकज़ई से कहा है कि वे अपने पदों पर बने रहें और देश की सुरक्षा स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास जारी रखें।  इन तीनों ने कल अशरफ़ ग़नी को अपने त्यागपत्र सौंप दिये थे।

हालांकि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के सहायक मुहम्मद अशरफ़ ग़नी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर अमरीका में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत हम्दुल्लाह मोहिब को नियुक्त किया है।  वैसे तो अफ़ग़ानिस्तान के दो मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के त्यागपत्रों को रद्द करे उनसे उनके दायित्वों के निर्वाह की बात कही गई है किंतु टीकाकारों का कहना है कि उनके पुनः पद संभालने से अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा में इतनी जल्दी कोई सुधार आता दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि वहां की शांति व्यवस्था बहुत ख़राब हो चुकी है।  

टैग्स