अमेरिका में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
(last modified Thu, 13 Sep 2018 10:50:26 GMT )
Sep १३, २०१८ १६:२० Asia/Kolkata
  • अमेरिका में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

अमेरिका में आए दिन होने वाली गोलीबारी घटना में लगातार वृद्धि हो रही है बुधवार देर रात एक और घटना में 5 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में फ़ायरिंग की बढ़ती हुई घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं ताज़ा एक घटना में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के बेकर्स फ़ील्ड शहर में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने फ़ायरिंग करके 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, बाद में हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस बीच अमेरिका के मामलों के कई जानकारों का मानना है कि एक ओर अमेरिका स्वयं को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सुपर पॉवर देश समझता है और दूसरी ओर वह अपने देश को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रहा है और प्रतिदिन अमेरिका में होने वाली फ़ायरिंग की घटनाएं इस देश के आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की पोल खोलता है।

उल्लेखनीय है कि पूरे अमेरिका में गोलीबारी की होने वाली घटनाओं में अब तक सैकड़ों अमेरिकियों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं में अक्टूबर 2017 में अमेरिकी शहर लॉस विगास में एक म्यूज़िक कंसर्ट के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में 58 लोगों की जान चली गई थी और 500 से अधिक घायल हुए थे उसके बाद नवंबर 2017 में टेक्सास राज्य के एक चर्च में हुई फ़ायरिंग की घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसी तरह वर्ष 2015 के दिसंबर महीने में अमेरिकी राज्य सैन बर्नार्डिनो में विकलांगों पर हुई गोलीबारी की घटना में 14 लोग हताहत और 22 अन्य घायल हो गए थे। (RZ)