इमरान खान ने भारत के साथ वार्ता के लिए बढ़ाया हाथ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68312-इमरान_खान_ने_भारत_के_साथ_वार्ता_के_लिए_बढ़ाया_हाथ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१८ १२:४१ Asia/Kolkata
  • इमरान खान ने भारत के साथ वार्ता के लिए बढ़ाया हाथ

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

इमरान खान के इस पत्र में यह प्रस्ताव दिया गया है कि इस माह के अंत में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच बातचीत हो।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने इस पत्र में लिखा है कि यद्धपि भारत और पाकिस्तान के संबन्ध बहुत तनावूपर्ण हैं किंतु इस्लामाबाद, नई दिल्ली के साथ हर विषय पर वार्ता के लिए तैयार है।

इमरान खान ने यह प्रस्ताव भी रखा है कि भारत जल्दी से जल्दी पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन आयोजित कराने पर विचार करे।  सूत्रों के मुताबिक इमरान खान ने कश्मीर सहित सभी बड़े लंबित मसलों को हल करने का भी आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत तथा पाकिस्तान के संबन्ध कश्मीर सहित कई मुद्दों को लेकर तनावपूर्ण चले आ रहे हैं और दोनो देश एक-दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते रहते हैं।