काबुल में हमला 15 हताहत व घायल
(last modified Sun, 21 Apr 2019 11:13:40 GMT )
Apr २१, २०१९ १६:४३ Asia/Kolkata
  • काबुल में हमला 15 हताहत व घायल

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आक्रमण के दौरान 7 लोग मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए।

अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि काबुल में एक हमले के दौरान कम से कम 7 लोग मारे गए।  अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती बम धमाके में चार हमलावरों सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार की शाम सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई।  इस घटना में 8 लोग घायल हो गए।  अफ़ग़ानिस्तान की पुलिस के अनुसार मध्य काबुल में इस देश के संचार मंत्रालय के सामने एक आत्मघाती ने खुद को बम से उड़ा लिया।  इस विस्फोट के कारण भारी सुरक्षा वाली सरकारी इमारत के भीतर बंदूकधारियों के घुसने का रास्ता साफ हो गया।  बाद में अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और दाइश के आतंकी सक्रिय हैं जो काबुल में इससे पहले हुए हमलों की जिम्मेदारी ले चुके हैं। हालांकि तालिबान ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।  समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।  अफ़ग़ानिस्तान में हालिया महीनों में बढ़ने वाली अशांति के कारण इस देश की जनता में रोष पाया जाता है।  अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने काबुल हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

टैग्स