नस्लभेद के ख़िलाफ़ जापान से ब्राज़ील तक प्रदर्शन की लहर, पेरिस के प्रदर्शन में लोगों ने इस्राईल के ख़िलाफ़ भी नारे लगाए
(last modified Mon, 15 Jun 2020 09:06:14 GMT )
Jun १५, २०२० १४:३६ Asia/Kolkata
  • नस्लभेद के ख़िलाफ़ जापान से ब्राज़ील तक प्रदर्शन की लहर, पेरिस के प्रदर्शन में लोगों ने इस्राईल के ख़िलाफ़ भी नारे लगाए

नस्लभेद के ख़िलाफ़ जापान, जर्मनी, फ़्रांस और ब्राज़ील में प्रदर्शन हुए।

रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो में हुए प्रदर्शन में हज़ारों की तादाद में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने 25 मई को अमरीका के मीनियापोलिस शहर में श्वेत पुलिस अफ़सर के हाथों अफ़्रीक़ी मूल के नागरिक जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या की भर्त्सना की। लोगों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिन पर नस्लभेद के ख़िलाफ़ नारे लिखे थे।

रविवार को ही जर्मनी की राजधानी बर्लिन, हैम्बर्ग और लाइपज़ीक में हज़ारों की तादाद लोगों ने नस्लभेद के ख़िलाफ़ मानव जंजीर बनाई।

रविवार को ही ब्राज़ील की राजधानी ब्राज़ीलिया और साउपाउलो में नस्लभेद के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन में हज़ारों की तादाद में लोगों ने भाग लिया और अमरीका में अश्वेतों के ख़िलाफ़ पुलिस के नस्लभेदी बर्ताव की निंदा की।

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में भी इसी तरह का प्रदर्शन हुआ। लोगों ने 25 मई को अमरीका के मीनियापोलिस शहर में श्वेत पुलिस अफ़सर के हाथों अफ़्रीक़ी मूल के नागरिक जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या की भर्त्सना की। इस प्रदर्शन में लोगों ने इस्राईल के ख़िलाफ़ भी नारे लगाए।

पेरिस में प्रदर्शन करने वाले ऐसे कपड़े पहने हुए थे जिन पर लिखा थाः इस्राईल पुलिस हिंसा का लैब। (MAQ/N)

 

टैग्स