Nov २९, २०१५ १५:१२ Asia/Kolkata
  • फ़ारसी सीखें-38वां पाठ

तुर्की ईरान के पश्चिमोत्तर में स्थित है और दोनों देशों के बीच व्यापक सांस्कृतिक व आर्थिक संबंध हैं


तुर्की ईरान के पश्चिमोत्तर में स्थित है और दोनों देशों के बीच व्यापक सांस्कृतिक व आर्थिक संबंध हैं और दोनों देशों की जनता मुसलमान है। तुर्की की जनता तुर्की इस्तांबुली और आज़रबाइजान की जनता तुर्की आज़री में बात करती है। ईरान के पश्चिमोत्तरी इलाक़े के लोगों और आज़रबाइजान गणराज्य के लोगों की एक भाषा होने के कारण ईरान के साथ आज़रबाइजान की जनता के निकट संबंध हैं और सांस्कृतिक आदान प्रदान भी होता है। ईरानी पर्यटक, विमान के अतिरिक्त ज़मीन के मार्ग से भी पश्चिमी ईरान की बाज़ुरगान सीमा से तुर्की और जुल्फ़ा सीमा से आज़रबाइजान गणराज्य की यात्रा कर सकते हैं। तीनों देशों के बीच छात्रों का आना-जाना एक प्रकार का सांस्कृतिक सहयोग है। मोहम्मद तुर्की और आज़रबाइजान गणराज्य से ईरान आने वाले ईरानी साहित्य के दो नए छात्रों से परिचित होता और उनसे बात करता है। दोनों के बीच वार्तालाप सुनने से पूर्व इससे संबंधित महत्वपूर्ण शब्द और उनके अर्थ आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं।

नोटः शब्द और उसके अर्थ को पढ़ा जाए।


 

دانشجو

छात्र

 دانشجویان

 

बहुत से छात्र

 سال

वर्ष

 

 جدید

नया

 اول

प्रथम, पहला

 

 ادبیات

साहित्य

 فارسی

फ़ारसी,

 

 از آشنایی با شما خوشوقتم

आपसे मिलकर अच्छा लगा

 ترکی

तुर्की

 

 شما صحبت می کردید

आप बात करते थे

 اهل

योग्य, वाले

 

 ترکیه

तुर्की

 متشکرم

आपका आभारी हूं

 

 من آمده ام

मैं आया हूं

 ایران

ईरान

 

 دوستم

मेरा मित्र

 جمهوری

गणतंत्र, गणराज्य

 

 آذربایجان

आज़रबाइजान

 گنجه

नगर का नाम

 

 شهر

नगर

 کشور

देश

 

 همسایه

पड़ोसी

 اینجا

यहां

 

 شما آمده اید

आप आए हैं

 مشترک ( مشترکات )

समानताएं

 

 زیاد

अधिक,

 جمعیت

आबादी

 

 تقریبا ً

लगभग

 مشابه

समान, एक जैसा

 

 اکثر

अधिकांश

 مسلمان

मुसलमान

 

 درست

सही, ठीक

 اسلام

इस्लाम

 

 مردم

लोग

 آن پیوند داده است

उसने जोड़ा है

 

 چقدر

कितना

 حدود

लगभग

 

 8 میلیون نفر

अस्सी लाख लोग

 اقوام

जातियां

 

 آذری

एक भाषा और जाति का नाम

 روس

रूस

 

 لزگی

जाति,

 تالش

एक जाति

 

 ارمنی

जाति

 زندگی

जीवन

 

 آنها زندگی می کنند

वे जीवन बिताते हैं

 آسان

सरल आसान

 

 زبان

भाषा

 خیلی از

बहुत से

 

 آنها آشنا هستند

वे परिचित हैं

 جالب

रोचक

 

 عده

कुछ

 نسبتا ً

अपेक्षाकृत

 

 زیادی

बहुत अधिक

 آشنایی دارند

परिचित हैं

 

 کمی

थोड़ा

 آن فرق می کند

वह अलग प्रकार का है

 

 



 

मोहम्मद विद्यालय के हाल में दो छात्रों से बात करता है। याशार तुर्की का और अली आज़रबाइजान का नागरिक है। इन तीनों के बीच वार्तालाप प्रस्तुत है।

नोटः मोहम्मद और याशार व अली के बी वार्तालाप दो बार बढ़ा जाए।

 

محمد - سلام . شما دانشجویان سال جدید هستید

 

मोहम्मदः सलाम! आप नए शिक्षा वर्ष के छात्र हैं

 

یاشار - بله . ما دانشجوی سال اول ادبیات فارسی هستیم

याशारः जी! हम विश्वविद्यालय में फ़ारसी साहित्य के प्रथम वर्ष के छात्र हैं

 

محمد - من هم دانشجوی ادبیات هستم . از آشنایی با شما خوشوقتم .

با هم ترکی صحبت می کردید . شما اهل ترکیه هستید

मोहम्मदः मैं भी साहित्य का छात्र हूं। आपसे मिल कर अच्छा लगा। आपस में तुर्की में बात कर रहे थे। आप तुर्की के नागरिक हैं।

 

یاشار - متشکرم . بله . من از ترکیه به ایران آمده ام و دوستم علی

، اهل جمهوری آذربایجان است

याशारः शुक्रिया। जी। मैं तुर्की से ईरान आया हूं और मेरा मित्र अली आज़रबाइजान का निवासी है।

 

علی - من اهل گنجه هستم . شهری در جمهوری آذربایجان

अलीः मैं आज़रबाइजान के गंजे नगर का निवासी हूं।

 

محمد - پس از کشورهای همسایه ایران به اینجا آمده اید

मोहम्मदः तो आप ईरान के पड़ोसी देश से यहां आए हैं।

 

علی - بله . کشورهای ترکیه و آذربایجان ، مشترکات زیادی با

ایران دارند

अलीः जी! तुर्की, आज़रबाइजान और ईरान में बहुत समानताएं पायी जाती हैं।

 

یاشار - بله . جمعیت ایران و ترکیه تقریبا ً مشابه است . اکثر مردم

ایران ، ترکیه و آذربایجان مسلمان هستند

याशारः जी! ईरान और तुर्की की आबादी भी लगभग समान है। ईरान, तुर्की और आज़रबाइजान की अधिकांश जनता मुसलमान है।

 

علی - درست است . اسلام ، مردم این سه کشور را به هم پیوند

داده است

अलीः ठीक है। इस्लाम ने इन तीन देशों की जनता को आपस में जोड़ा है।

 

محمد - جمعیت آذربایجان چقدر است

मोहम्मदः आज़रबाइजान की आबादी कितनी है?

 

علی - جمعیت آذربایجان حدود 8 میلیون نفر است . در کشور من

اقوام آذری ، روس ، لزگی ، تالش و ارمنی زندگی می کنند

अलीः आज़रबाइजान की आबादी लगभग अस्सी लाख है। मेरे देश में आज़री, रूस, लज़्की, तालिश और अर्मनी जातियां रहती हैं।

 

محمد - زندگی برای شما در ایران آسان است . چون بعد از زبان فارسی ، خیلی از مردم با زبان آذری نیز آشنا هستند

मोहम्मदः ईरान में जीवन आपके लिए सरल होगा क्योंकि फ़ारसी भाषा के बाद बहुत से लोग आज़री भी जानते हैं।

 

یاشار - بله . برای ما جالب است که در تهران هم عده نسبتا ً زیادی

با زبان ترکی آشنایی دارند . البته کمی زبانشان با زبان ما فرق می

کند



 

मोहम्मद, याशार और अली के बीच वार्तालाप को एक बार केवल फ़ारसी में पढ़ा जाए।

محمد - سلام . شما دانشجویان سال جدید هستید ؟

یاشار - بله . ما دانشجوی سال اول ادبیات فارسی هستیم .

محمد - من هم دانشجوی ادبیات هستم . از آشنایی با شما خوشوقتم . با هم ترکی صحبت می کردید . شما اهل ترکیه هستید ؟

یاشار - متشکرم . بله . من از ترکیه به ایران آمده ام و دوستم علی ، اهل جمهوری آذربایجان است .

علی - من اهل گنجه هستم . شهری در جمهوری آذربایجان .

محمد - پس از کشورهای همسایه ایران به اینجا آمده اید !

علی - بله . کشورهای ترکیه و آذربایجان ، مشترکات زیادی با ایران دارند .

یاشار - بله . جمعیت ایران و ترکیه تقریبا ً مشابه است . اکثر مردم ایران ، ترکیه و آذربایجان مسلمان هستند .

علی - درست است . اسلام ، مردم این سه کشور را به هم پیوند داده است .

محمد - جمعیت آذربایجان چقدر است ؟

علی - جمعیت آذربایجان حدود 8 میلیون نفر است . در کشور من اقوام آذری ، روس ، لزگی ، تالش و ارمنی زندگی می کنند .

محمد - زندگی برای شما در ایران آسان است . چون بعد از زبان فارسی ، خیلی از مردم با زبان آذری نیز آشنا هستند .

یاشار - بله . برای ما جالب است که در تهران هم عده نسبتا ً زیادی با زبان ترکی آشنایی دارند . البته کمی زبانشان با زبان ما فرق می کند .

जैसा कि याशार ने भी कहा कि तुर्की इस्तांबुली का लहजा और कुछ शब्दों के अर्थ ईरान में बोली जाने वाली आज़री भाषा से भिन्न है। किन्तु यह अंतर ऐसा नहीं है कि एक दूसरे की भाषा को समझ न सकें। ईरान की सभ्यता व इतिहास बहुत प्राचीन है और पुरातात्विक अवशेष से समृद्ध हैं। इसके अतिरिक्त ईरान के प्राकृतिक आकर्षण भी तुर्की और आज़रबाइजान के लोगों सहित विभिन्न देशों के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालिया वर्षों में ईरान की आर्थिक व औद्योगिक प्रगति ने भी पड़ोसी देशों के बीच अधिक सहकारिता की पृष्टिभूमि मुहैया कर दी है। ईरान के तुर्की और आज़रबाइजान के साथ अन्य पड़ोसी देशों की भांति अच्छे आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक संबंध हैं।


टैग्स