बुधवार- 15 अप्रैल
15 अप्रैल सन 1877 ईसवी को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
15 अप्रैल सन 1923 ईसवी को इंसोलीन द्वारा डायब्टीज़ का इलाज शुरू हुआ।
15 अप्रल सन 1937 ईसवी को शिकागो में पहला ब्लड बैंक बनाया गया।
15 अप्रैल सन 1957 ईसवी को ब्रिटेन परमाणु धमाका करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।
15 अप्रैल सन 1990 ईसवी को गोर्बाचोफ़ सोवियत संघ के पहले प्रशासनिक राष्ट्रपति बने
15 अप्रैल सन 1707 ईसवी को स्वीटज़रलैंड के खगोल शास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ। उन्होंने युवावस्था में अपनी गणित की क्षमताओ का प्रदर्शन किया और ख्याति के शिखर पर पहुंच गये। उन्होंने इस विषय का व्यापक अध्ययन किया और कई नये नियम बनाए। इसी प्रकार उन्होंने मेकानिज़्म के क्षेत्र में भी कई खोज कीं। उन्होंने सितारों की चाल और उनके परिवर्तनों के बारे में भी सराहनीय जानकारियां एकत्रित कीं। उन्होंने इसी प्रकार रसायनशास्त्र और मेटाफिज़िक्स से संबंधित भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य किये। ओलेर 60 वर्ष की आयु में अंधे हो गया और सन 1783 ईसवी में उनका निधन हो गया।
15 अप्रैल सन 1731 ईसवी को ब्रिटिश दार्शनिक व भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ़्रांस में जन्म हुआ। उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्ति के पश्चात भौतिकशास्त्र और रसायनशास्त्र आदि विषयों की शिक्षा दी।
उन्होंने पहली बार यह प्रमाणित किया कि हाइड्रोजन , प्राक्रृतिक हवा से हल्का होता है और जिस किसी वस्तु में हाइड्रोजन गैस भर दी जाए वो उड़ सकती है। सन 1810 ईसवी में उनका निधन हुआ।
15 अप्रैल सन 1986 ईसवी को अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया इस आक्रमण का कारण अमरीका ने यह बताया था कि जर्मनी में एक रेस्टोरेंट में होने वाले विस्फ़ोट में लीबिया का हाथ था जिसमें तीन अमरीकी सैनिक मारे गये थे। अमरीका के इस आक्रमण में बहुत से आम नागरिक मारे गये। इसी प्रकार लीबिया के तत्कालीन राष्ट्रपति मोअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के निवास स्थान पर अमरीकी बम्बारी में उनकी गोद ली हुई पुत्री मारी गयी।
अमरीका की इस कार्रवाई पर पूरे विश्व में घृणा व्यक्त की गयी।
15 अप्रैल सन 1992 ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया। यह प्रतिबंध सुरक्षा परिषद ने अमरीका और ब्रिटेन के दबाव में आकर लीबिया पर लगाया जो आरोप लगा रहे थे कि स्कॉटलैंड के लॉकर्बी में सन 1988 में होने वाली अमरीकी विमान दुर्घटना में लीबिया का हाथ था जिसमें 272 यात्री मारे गये थे। वाशिंगटन इस विमान धमाके में आरोपी दो लीबियायी नागरिकों को अमेरिका के हवाले करने की मांग कर रहा था। लीबिया ने इन आरोपियों को अमरीका या ब्रिटेन के हवाले करने से इंकार किया और सन 1999 में यह दोनों व्यक्ति हेग की अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को सौंपे गये। जिसके पश्चात सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर लगे प्रतिबंध हटा लिए। इन प्रतिबंधों से लीबिया को 25 अरब डॉलर की हानि हुई।

15 अप्रैल सन 1994 ईसवी को मोरक्को में विश्व व्यापार संगठन बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सन 1995 से इस संगठन ने अपना कार्य आरंभ किया। किंतु इस समय दूसरे बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भॉति यह संगठन भी अमरीका और पश्चिम की बड़ी शक्तियों के चंगुल में फॅसा हुआ है।

***
21 शाबान सन 506 हिजरी क़मरी को विख्यात इस्लामी इतिहासकार अब्दुल करीम बिन मोहम्मद समआनी का वर्तमान तुर्कमनिस्तान के मर्व क्षेत्र में जन्म हुआ। मर्व उस समय तक ईरान का भाग था।
समआनी ने इस्लाम के ज्ञान के लिए वर्षों यात्राएं की और वे ईरान सीरिया हेजाज़ तथा मेसोपोटामिया के ज्ञानियों एवं विद्वानों की सेवा में उपस्थित हुए।
उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक अलअनसाब है। उन्होंने इसी प्रकार तारीख़े मर्व आदि पुस्तकें भी लिखीं हैं।