नया सवेरा- 2
हो सकता है कि कुछ लोग यह सोचते हों कि केवल बम लोग ही इस्लाम स्वीकार करते हैं और लोकप्रिय एवं शिक्षित लोग इस ओर नहीं आते ।
हालांकि इस्लाम स्वीकार करने वालों के बारे में जब खोजबीन करते हैं तो पता चलता है कि हर इन्सान के नेचर या प्रकृति में स्वभाविक रूप से ईश्वर की ओर खिंचाव पाया जाता है।
विख्यात फ़्रांसीसी सिंगर और रैपर Milanie Geogiades मिलेनी जोरजियाड्स का जन्म २५ जूलाई १९८० को साइप्रस में हुआ था। मिलेनी या डिएम्स के पिता यूनानी थे जबकि उनकी माता फ़्रांसीसी थीं। डिएम्स का बचपन बहुत ही कठिनाइयों में बीता। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
सन १९९४ में डिएम्स के जीवन में एक बदलाव आया। डिएम्स के भीतर गीत और संगीत की अपार क्षमता मौजूद थी। उसने इस क्षेत्र में क़दम बढ़ाए और बहुत ही कम समय में संगीत की दुनिया में वह छा गई।
जब डिएम्स से मूछा गया कि क्या आपने अनन्य ईशवर की याद को संगीत का विकल्प बना लिया है तो इसके जवाब में डिएम्स का कहना था कि नहीं एसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों की आपस में तुलना नहीं की जा सकती । अब में केवल ईश्वर के प्रेम में जी रही हूं। मुझको अब अकेलेपन का एहसास नहीं रहा।
पश्चिम में यह दर्शनों का प्रयास किया जाता है कि मानो सौभाग्य केवल धन दौलत और अनियंत्रित स्वतंत्रता में निहित है।
फ़्रांसीसी सिंगर और रैपर Milanie Geogiades मिलेनी जोरजियाइस जैसे कलाकारों द्वारा इस्लाम अपनाए जाने के कारण इस्लाम विरोधी बहुत क्रोधित हो गए हैं।
डिएम्स कहती हैं कि एसा लगता है कि मेरा हिजाब, फ़्रांस में एक समस्या बन गया है। वे कहती हैं कि यह सुनने को मिल रहा है कि मेरा काम राजनीति से प्रेरित था जो विद्रोह के समान है। हिजाब या पर्दे के बारे में डिएम्स कहती हैं कि हिजाब न होने पर किस तरह से ईमान के बारे में कहा जा सकता है जबकि दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले नहीं हैं।
पश्चिम में व्यापक दुष्प्रचारों के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया जाता है कि तकफ़ीरी एवं अन्य आतंकवादी गुटों की हिंसक कार्यवाहियां, इस्लामी विचारधा से प्रभावित हैं। इस प्रकार पश्चिमी संचार माध्यम सभी मुसलमानों को आतंकवादी दर्शाते हैं।
जनवरी सन २०१५ में पेरिस में Charlie Hebdo शार्ली हेब्दो पत्रिका के कार्यालय पर होने वाले हमले के बाद पश्चिम विशेषकर फ्रांस में मुसलमानों के विरुद्ध दुष्प्रचार और वहां के अतिवादियों द्वारा मुसलमानों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाहियों में तेज़ी से वृद्धि हुई।