Mar ०१, २०१८ १६:५९ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री ने की क्रोएशिया के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ज़ैगरब में क्रोएशिया की राष्ट्रपति "कोलिंडा ग्राबर किटारोविक" के साथ भेंट में विभन्न विषयों पर चर्चा की।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को कोलिंडा ग्राबर किटारोविक के साथ भेंट में दोनो राष्ट्रों के संबन्धों को एैतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि ईरान के बड़े व्यापारिक शिष्टमण्डल की क्रोएशिया यात्रा, इसके व्यापारिक महत्व को बताते हैं।  विदेशमंत्री ने कहा कि तेहरान, क्रोएशिया के साथ व्यापारिक संबन्धों को बढ़ाने पर बल देता है कहा कि दोनो देशों  इसके इच्छुक हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान, क्रोएशिया के लिए तेल और गैस की आपूर्ति का विश्वसनीय स्रोत हो सकता है।  जवाद ज़रीफ़ ने संसार के सामने आतंकवाद की चुनौती का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बारे में ईरान और क्रोएशिया की चिंताएं समान हैं।

इस भेंटवार्ता में क्रोएशिया की राष्ट्रपति "कोलिंडा ग्राबर किटारोविक" ने ईरान के साथ संबन्धों में अधिक से अधिक विस्तार पर बल देते हुए कहा कि हम आाशा करते हैं कि दोनो देशों के बीच पूंजी निवेश के बारे में पाई जाने वाली बाधाएं शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी।

ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, सब्रिया और बुल्गारिया की यात्रा पूरी करके बुधवार की रात क्रोएशिया की राजधानी ज़ैगरब पहुंचे थे जहां से वे बोस्निया जाएंगे।  

टैग्स