महामुक्तिदाता इमाम महदी अलै. की पहचान के लिए पवित्र क़ुरआन के महान व्याख्याकर्ता की सिफ़ारिशें
(last modified 2024-09-03T13:52:01+00:00 )
Sep ०३, २०२४ १९:२२ Asia/Kolkata
  • महामुक्तिदाता इमाम महदी अलै. की पहचान के लिए पवित्र क़ुरआन के महान व्याख्याकर्ता की सिफ़ारिशें
    महामुक्तिदाता इमाम महदी अलै. की पहचान के लिए पवित्र क़ुरआन के महान व्याख्याकर्ता की सिफ़ारिशें

पार्सटुडे- पवित्र क़ुरआन के एक महान व बड़े व्याख्याकर्ता आयतुल्लाह जवाद आमोली ने कहा कि जो महामुक्तिदाता इमाम महदी अलैहिस्सलाम को पहचानना चाहता है उसके लिए बेहतर यह है कि वह महामुक्तिदाता की दुआओं और ज़ियारतों का गहराई से अध्ययन करे।

महामुक्तिदाता के बारे में "इमाम महदी अलै. मौजूद मौऊद" नामक किताब की विषय वस्तु के संबंध में पवित्र क़ुरआन के एक बड़े व्याख्याकर्ता आयतुल्लाह (अब्दुल्लाह जवाद आमोली) कहते हैं कि जो दुआयें और ज़ियारतें ख़ुद इमाम महदी अलैहिस्सलाम की ओर से हम तक पहुंची हैं या महामुक्तिदाता के बारे में दूसरे इमामों का जो कथन है उनकी समीक्षा समूची मानवता के महामुक्तिदाता इमाम महदी अलैहिस्सलाम को पहचानने का बेहतरीन तरीक़ा है।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाह जवाद आमोली कहते हैं कि जिस तरह से नहजुल बलाग़ा की इबारतों में चिंतन- मनन करने और इसी प्रकार कर्बला की घटना के आरंभ और अंत तक इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बयानों व वक्तव्यों चिंतन- मनन और इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की प्रसिद्ध और उच्च व गूढ़ अर्थों वाली किताब "सहीफ़ये सज्जादिया" में ग़ौर- फ़िक्र से इंसान, हज़रत अली अलै., इमाम हुसैन अलै. और इमाम सज्जाद के कार्यक्रमों को समझ सकता है उसी तरह जो दुआयें और ज़ियारतें इमाम महदी अलैहिस्सलाम के हवाले से आयी हैं या उनसे संबंधित हैं उनके अध्ययन से इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की हस्ती और उनके कार्यक्रमों को समझा जा सकता है।

 

आयतुल्लाह जवाद आमोली की सिफ़ारिशों व बातों के आधार पर इमाम महदी अलैहिस्सलाम या वही इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की पहचान के बहुत से दर्जे हैं और जो भी इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की पहचान के लिए कोशिश करता है वह उनकी पहचान के एक विशेष दर्जे से अवगत हो जाता या पाता है। MM

 

कीवर्ड्सः इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की पहचान, आयतुल्लाह अब्दुल्लाह जवाद आमोली, इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की दुआयें व ज़ियारतें, इमाम महदी अलैहिस्सलाम कौन हैं?

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स