Sep २२, २०२४ १६:२६ Asia/Kolkata
  • रूसी प्रधानमंत्रीः इस्लाम हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है
    रूसी प्रधानमंत्रीः इस्लाम हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है

पार्सटुडे- रूस के प्रधानमंत्री ने शनिवार को बल देकर कहा है कि इस्लाम हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है।

रूस के प्रधानमंत्री Mikhail Mishustin ने रूसी मुसलमानों की आठवीं और मुसलमानों की 20वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स में भाग लेने वालों के नाम संदेश में बल देकर कहा कि रूस में कई धर्मों के मानने वाली कई क़ौमें रहती हैं और इस देश में रहने वालों की धार्मिक आस्थाओं के साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस के प्रधानमंत्री Mikhail Mishustin ने अपने संदेश में इस्लाम को रूस के एक पारम्परिक धर्म के रूप में याद किया है। रूस के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस्लाम हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है।

 

रूसी प्रधानमंत्री ने विभिन्न धर्मों और इस देश के अधिकारियों के मध्य सहयोग व संवाद के संबंध में वार्ता कराने में आलिमों की भूमिका को महत्वपूर्ण व रचनात्मक बताया।

 

इस्लाम रूस का दूसरा धर्म है और लगभग दो करोड़ मुसलमान रूस में रहते हैं। MM

 

कीवर्ड्सः रूस में मुसलमानों की स्थिति, रूस और इस्लाम और इस्लामी देश, इस्लाम धर्म, रूसी प्रधानमंत्री

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स