Oct २८, २०२१ ११:१० Asia/Kolkata
  • आप नाश्ता करते हैं या नहीं और करते हैं तो कहीं यह ग़लती तो नहीं कर रहे हैं? अपने इम्यून सिस्टम को बर्बाद होने से बचाएं, सर्दियों में रखें ख़ास ख़याल

अगर आप नाशता करते हैं और कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम ख़राब हो सकता है। आज हम आपकी कुछ ऐसी ख़राब आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी इम्यूनिटी को कमज़ोर कर सकती हैं। आपको आज से ही इन आदतों को सुधारने की ज़रूरत है।

साल के ठंडे महीनों में शरीर को गर्म कपड़ों से ढंकना ज़रूरी है, वैसे ही हर मौसम में अपने इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखना भी उतना ही ज़रूरी है। ताकि आप फ्लू और संक्रमण से लड़ सकें। कुछ सप्लीमेंट और व्यायाम जैसी चीज़ें आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन आपके द्वारा चुनी गई खाने की आदतें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की ताक़त में भी एक बड़ा बदलाव लाती हैं। वास्तव में, नाश्ते की आपकी कुछ आदतें भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को इस तरह से प्रभावित कर सकती हैं, जिसका आपको अंदाज़ा नहीं होगा। कुछ ब्रेकफास्ट हैबिट्स आपके इम्यून सिस्टम को सुधार भी सकती हैं और बर्बाद भी कर सकती हैं।

1. बहुत अधिक चीनी का सेवन

नाश्ता मानव शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। नाशता आपकी प्रतिरक्षा को मज़बूत करने में आपकी मदद करता है। जब नाशता इतना ज़्यादा महत्वपूर्ण है तो आपको नाशते में ली जाने वाली चीज़ों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको यह नोटिस करना चाहिए कि आप उस भोजन में कितनी चीनी का सेवन कर रहे हैं। शुगर वाले अनाज, पेस्ट्री, पेनकेक्स और वफल जैसे ब्रेकफास्ट सभी एक्स्ट्रा शुगर से भरे होते हैं। समय के साथ बहुत अधिक चीनी का सेवन आपके श्वेत रक्त कोशिकाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, जो आपके शरीर की कोशिकाएं हैं।

 

2. संतरे का जूस ज़रूर पिएं

सिर्फ इसलिए कि आप एक्स्ट्रा शुगर से बचने की कोशिश कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आपको फलों और जूस जैसी चीज़ों से नेचुरल शुगर को छोड़ना होगा। जब लोग अपने अतिरिक्त चीनी का सेवन सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे अपने नाश्ते के साथ 100 प्रतिशत संतरे का रस पीना छोड़ सकते हैं। जबकि ऐसा करने सही नहीं माना जाता है। संतरे का रस आपकी इम्यूनिटी के लिए कमाल कर सकता है। इसका सेवन न छोड़ें।

 

3. पर्याप्त विटामिन ज़रूर लें

विटामिन डी आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। जब आप अपना नाश्ता तैयार कर रहे हों तो ग़लती से इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व को छोड़ना आसान हो सकता है। सैल्मन, ओटमील, अंडे, दूध और कुछ जूस जैसे फूड्स विटामिन डी के महान स्रोत हो सकते हैं इनका सेवन करना न छोड़ें।

 

4. प्रोटीन लेना न भूलें

हेल्दी इम्यून सिस्टम को बनाए रखने के लिए प्रोटीन एक और महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए नाश्ते के लिए पर्याप्त मात्रा में लेना महत्वपूर्ण ह। नाश्ते की पेस्ट्री या फ्रेंच टोस्ट जैसे कई ब्रेकफास्ट फूड्स कार्ब्स (कार्बोहाइड्रेट) से भरे होते हैं लेकिन प्रोटीन में काफ़ी कम होते हैं। इसलिए अंडे, दूध और यहां तक ​​कि टोफू जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स को अपने ब्रेकफास्ट रूटीन में शामिल करें।

 

5. फास्ट फूड खाने से बचें

नाश्ते के लिए फास्ट फूड्स खाना आपकी प्रतिरक्षा पर क़हर बरपा सकता है। निश्चित रूप से फास्ट फूड बेहद सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इसे नमक से भी भरा जा सकता है। चूंकि हाई सोडियन वाली डाइट को कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है, इसलिए बहुत अधिक सोडियम के बिना बने फूड्स का सेवन करना ज़रूरी है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

 

टैग्स