सीरिया में शांति स्थापना पर रूस का बल
(last modified Sat, 30 Jan 2016 14:26:28 GMT )
Jan ३०, २०१६ १९:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया में शांति स्थापना पर रूस का बल

रूस ने सीरिया के सभी पक्षों से कहा है कि वे इस देश में शांति स्थापना पर सहमति के लिए सभी पूर्व शर्तों को अलग रख दें।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता में सीरिया की शांति वार्ता का अंतिम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण और सीरिया में जारी झड़पों की समाप्ति के लिए निर्णायक है। शुक्रवार को सऊदी समर्थित सीरिया के सरकार विरोधी गुटों के गठजोड़ ने घोषणा की है कि वह जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ की देख-रेख में होने वाली वार्ता में भाग लेगा।

सीरिया की शांति वार्ता शुक्रवार से स्वीज़रलैंड के जेनेवा शहर में शुरू हो चुकी है जिसमें सीरिया के सरकार विरोधी मुख्य गुट ने भाग नहीं लिया। सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डिमिस्तूरा ने वार्ता के इस चरण में राष्ट्रपति बश्शार असद के प्रतिनिधियों से बात-चीत की। (HN)

टैग्स