Jul २९, २०२० १८:५० Asia/Kolkata

हाजियों ने सऊदी सरकार द्वारा लागू किए गये स्वास्थ्य और चिकित्सा सिद्धांतों पर अमल करते हुए हज के कार्यक्रम शुरु कर दिए।

हज के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब समस्त हाजी एक ही स्थान पर एहराम अर्थात हाजियों का विशेष वस्त्र पहनकर हज के कार्यक्रम अंजाम दे रहे हैं।

कोरोना वायरस के फैलने की वजह से इस साल हाजियों की संख्या बहुत कम है और केवल 10 हज़ार हाजी, हज कर रहे हैं। समस्त हाजी, सऊदी अरब के शहरी हैं या इस देश में रहने वाले विदेशी हैं।

सऊदी अधिकारियों की घोषणा के अनुसार हजी 9 ज़िल्हिज्जा गुरुवार को सूर्यास्त के बाद मिना से अराफ़ात की ओर रवाना होंगे ताकि हज के महत्वपूर्ण भाग को अंजाम दे सकें।

सऊदी अरब के हज मंत्रालय के आदेश के अनुसार समस्त हाजियों को मिना व अराफ़ात में मास्क के प्रयोग के साथ ही डेढ़ मीटर की दूरी भी बनाए रखनी पड़ेगी।

पिछले वर्ष 25 लाख लोगों ने हज किया था।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक सऊदी अरब में लगभग 2 लाख 71 हज़ार लोग कोरोना वायरस में ग्रस्त हो चुके हैं जिनमें लगभग 2800 लोगों की मौत हो चुकी है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

टैग्स