महात्मा बौद्ध से तालेबान की दुश्मनी, मूर्ति पर फिर किया फ़ायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...वीडियो
(last modified Tue, 02 Nov 2021 09:41:38 GMT )
Nov ०२, २०२१ १५:११ Asia/Kolkata

तालेबान के कुछ सदस्यों ने अफ़ग़ानिस्तान के बामियान शहर में स्थित बौद्ध की मूर्ति पर फ़ायरिंग की।

काबुल से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर जारी होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तालेबान के कुछ सदस्य बामियान शहर में लगे बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बौद्ध की मूर्ति पर फ़ायरिंग कर रहे हैं।

यह फ़ायरिंग ऐसी हालत में है कि तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण के बाद देश में मौजूद प्राचीन धरोहरों की रक्षा पर बल दिया था। तालेबान ने अपने पहले सत्ता काल में विश्व समुदाय के भारी विरोध के बावजूद बौद्ध की मूर्तियों को धमाके से उड़ा दिया था।

बताया जाता है कि बामियान शहर अफ़ग़ानिस्तान के केन्दीय प्रांत बामियान में सथित है और वर्ष 2020 में होने वाली जनगणना के आधार पर 5 लाख 4 हज़ार 312 थी। (AK)   

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स