Feb २७, २०२२ २२:१९ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन संकट में पलायनकर्ताओं की संख्या बढ़कर हुई लगभग पौने 4 लाख

शरणार्थियों के लिए राष्ट्रसंघ के उच्चायुक्त ने बताया है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण अबतक कम से कम तीन लाख 68 हज़ार लोग विस्थापित हुए हैं।

पिछले 4 दिनों से जारी यूक्रेन संकट में अपनी जान बचाकर भागने वालों की संख्या लगभग पौने 4 लाख हो गई है।

यूक्रेन के लाखों नागरिक पोलैण्ड चले गए हैं।  पोलैण्ड पहुंचने वाले यूक्रेनियों की संख्या पिछले चार दिनों में 1 लाख 56 हज़ार हो गई है।  युद्ध के कारण यूक्रेनवासी अपने देश से भागकर पड़ोसी देशों में पनाह ले रहे हैं।  अधिकतर यूक्रेनवासी पड़ोसी देशों पोलैंड, मोलदाविया, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया जा रहे हैं।  कुछ के बारे में बताया जा रहा है कि वे बेलारूस का रुख़ कर रहे हैं।

यूक्रेन में 18 साल से 60 वर्षों के बीच के पुरूषों को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।  यूक्रेन की जनसंख्या लगभग साढे चार लाख है।  राष्ट्रसंघ ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति एसी ही बनी रही तो पलायन कर्ताओं की संख्या 40 लाख से अधिक हो सकती है जिसके गहरे दुष्परिणाम सामने आएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

टैग्स