Jul २५, २०२२ १५:५५ Asia/Kolkata
  • म्यांमार में एक सांसद सहित चार लोगों को फांसी

म्यांमार की सैनिक सरकार ने इस देश के एक पूर्व सांसद सहित चार लोगों को फांसी दे दी है।

जिन चार लोगों को फांसी दी गई है उनमें से एक, एनएलडी अर्थात नैश्नल लीग फाॅर डेमोक्रेसी के पूर्व सांसद हैं।

सरकारी समाचारपत्र मिरर डेली के अनुसार आतंकवादी गतिविधियां करने, हिंसा करने और अमानवीय कृत्यों को सहयोग के कारण इन चार लोगों को फांसी दी गई।  एनएलडी के पूर्व सांसद "फ्यो जेया थ्यो" पर जनवरी में आतंकवाद के वित्तपोषण और कई अन्य आरोप लगाए गए थे।  उनकी पत्नी का कहना है कि फांसी दिये जाने के बारे में उनको सूचित नहीं किया गया।

इसी बीच राष्ट्रीय एकता सरकार ने सेना द्वारा लगाए जाने वाले सारे आरोपों को रद्द कर दिया है।  उसका कहना है कि यह लोगों में दहशत फैलाकर सत्ता करने की एक चाल है।  दूसरी ओर ह्यूमन राइट्स वाॅच की एशिया प्रभारी पियर्सन का कहना है कि म्यांमार में चार लोगों को फांसी दिये जाने की घटना अन्यायपूर्ण है जो पूरी तरह से राजनीति से प्ररित है।

ज्ञात रहे कि म्यांमार में पिछले पांच दशकों के दौरान पहली बार किसी को फांसी की सज़ा दी गई है।  हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फांसी कब दी गई।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार की सेना इस देश की सत्ता संभालने के बाद से अपने विरोधियों का लगातार दमन कर रही है।  वहां पर होने वाले सैन्य विद्रोह के बाद से अब तक कम से कम 2000 आम लोग मारे जा चुके हैं।  म्यांमार की सेना ने 15000 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार कर रखा है।  म्यांमार की सेना पर इस देश के रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के जनसंहार का भी आरोप है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे

टैग्स