Aug १६, २०२२ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • सूकी की कम नहीं हो रही है मूसीबतें, सेना ने दी 6 साल की सज़ा

सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सूकी को भ्रष्टाचार के चार मामलों में दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को छह साल जेल की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़, 77 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार के सैन्य शासन के कट्टर विरोधियों में से एक आंग सान सूकी पर भ्रष्टाचार और चुनावी उल्लंघन से लेकर 18 अपराधों का आरोप लगाया गया है। इन मामलों में अधिकतम 190 वर्षों की सजा हो सकती है। बताते चलें कि आंग सान सूकी ने उनपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनसे इनकार किया था। सूत्रों के अनुसार सूकी को सोमवार को दाव खिन की फाउंडेशन से धन का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया है। यह एक ऐसा संगठन है जिसकी स्थापना स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गयी थी। इस संगठन को एक घर बनाने के लिए सरकारी स्वामित्व वाली ज़मीन को रियायती दर पर पट्टे पर दिया गया था। आंग सान सूकी पहले से ही राजधानी नैपीताव की एक जेल में जेल में बंद हैं। अन्य मामलों में 11 साल जेल की सज़ा सुनाई जा चुकी है।

म्यांमार के सैन्य शासन की कट्टर विरोधी आंग सान सूकी

ग़ौरतलब है कि इस साल अपैल महीने में भी एक अदालत ने आंग सान सूकी को भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए पांच साल जेल की सज़ा सुनाई थी। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सूकी 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया गया था। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रवक्ता जॉ मिन टुन इस मामले पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने पहले कहा है कि आंग सान सूकी को एक स्वतंत्र न्यायपालिका द्वारा उचित प्रक्रिया दी जा रही है। इस मुद्दे पर और विदेशी आलोचना नहीं होनी चाहिए। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स