Aug १७, २०२२ १०:५९ Asia/Kolkata
  • अगर परमाणु जंग हो गयी तो कितने लोग मारे जाएंगे?

यूक्रेन जंग की वजह से पूरी दुनिया में परमाणु जंग का ख़तरा मंडरा रहा है। दुनिया का कोई भी इंसान इसका इनकार नहीं कर सकता। अब यहां पर यह सवाल पैदा होता है कि अगर परमाणु जंग होती है तो पूरी दुनिया में कितने लोग मारे जाएंगे।

अमरीकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार दुनिया में अगर परमाणु जंग ही है तो वैश्विक सूखेपन की वजह से लगभग 5 अरब लोगों की मौत हो जाएगी।

यूरो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के रैटगर्ज़ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने परमाणु जंग के संभावना के छह पहलुओं की समीक्षा की है।  नेजर फूड नामक पत्रिका के अनुसार अमरीका और रूस के बीच पूरी एक परमाणु जंग, पूरी दुनिया के हालात को बदतर कर सकती है और दुनिया की आधी से अधिक आबादी को तबाह कर सकती है।

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि परमाणु जंग की हालत में दुनिया के ज़्यादातर कृषि उत्पाद तबाह हो जाएंगे। बताया जाता है कि अतीत की तुलना में परमाणु जंग से बहुत ज़्यादा तबाही होगी और ज़्यादातर खाद्य पदार्थ तबाह हो जाएंगे।

इस अध्ययन से पता चलता है कि पांच साल के भीतर भारत और पाकिस्तान के बीच एक परमाणु युद्ध से उत्पादों के उत्पादन में 7 प्रतिशत की कमी आएगी जबकि तीन से चार साल के भीतर अमरीका और रूस के बीच परमाणु संघर्ष के परिणामस्वरूप कृषि उत्पादन में 90 प्रतिशत की कमी आएगी।

शोधकर्ताओं ने एक परमाणु संघर्ष से होने वाली क्षति की भरपाई के लिए उन फ़सलों का उपयोग करने की संभावना का भी पता लगाया जो वर्तमान में पशु चारा हैं या फेंक दिए गये खाद्य को कम करते हैं, लेकिन पाया कि इन बचतों का एक प्रमुख परमाणु संघर्ष के परिणामों पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।

यह शोध अमरीका और रूस के बीच परमाणु संघर्ष की संभावना के बाद किया गया था। अप्रैल के महीने में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने परमाणु युद्ध के "गंभीर" जोखिम की चेतावनी दी थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स