Aug २२, २०२३ १८:४२ Asia/Kolkata
  • घाना के शिया प्रमुख ने नाइजर पर हमले की योजना बनाने वालों को दी कड़ी चेतावनी+ वीडियो

घाना के शिया समुदाय के प्रमुख ने नाइजर पर पश्चिम अफ़्रीक़ी देशों के आर्थिक संगठन (इकोवास) द्वारा संभावित सैन्य हमले के परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अफ़्रक़ी देशों को बाहरी शक्तियों के बहकावे में आए बिना सबसे पहले अपने क्षेत्र के हित के बारे में सोचना चाहिए।

समाचार एजेंसी ईरान प्रेस से बातचीत करते हुए घाना के शिया समुदाय के प्रमुख अबूबक्र कमालुद्दीन ने कहा कि नाइजर के ख़िलाफ़ संभावित सैन्य कार्यवाही के बारे में की जाने वाली बातें, इस देश के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं जिसके अच्छे परिणाम सामने नहीं आएंगे। उन्होंने पश्चिमी अफ़्रीक़ी देशों के आर्थिक संगठन इकोवास को भी चेतावनी देते हुए कहा कि इस संगठन को सैन्य कार्यवाही के बारे में विचार भी नहीं करना चाहिए। घाना के शिया समुदाय के प्रमुख ने नाइजर में सैन्य हस्तक्षेप के लिए कुछ अफ़्रीक़ी देशों द्वारा बनाए जा रहे दबाव की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि क्षेत्र में फिर से युद्ध के माध्यम से अशांति की आग भड़काए जाने का समर्थन करने वालों को यह सोचना चाहिए कि  अफ़्रीक़ी समाज वर्षों से असुरक्षा और आर्थिक संकट की चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में एक और युद्ध पूरे अफ़्रीक़ा की स्थिति को और बदतर कर देगा। उन्होंने कहा कि हमे बाहरी ताक़तों के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि अफ़्रीक़ी देशों में फैली अशांति के लिए वही ही ज़िम्मेदार हैं और वे नहीं चाहते हैं कि इस पूरे क्षेत्र में शांति व स्थिरता स्थापित हो क्योंकि वह उनके हित में नहीं है।

घाना के शिया समुदाय के प्रमुख ने इस बात पर बल दिया कि भ्रष्टाचार, अन्याय और आर्थिक संकट तख़्तापलट का आधार हैं। इसलिए अफ़्रीक़ी देशों के राजनीतिक नेताओं को चाहिए कि वे भ्रष्टाचार, आर्थिक समस्याओं और असुरक्षा का समाधान तलाश करें और राजनीतिक संकट में न पड़ें। शेख़ अबुबक्र कमालुद्दीन ने अफ़्रीक़ी देशों के नेताओं से अपील की कि वह नाइजर में हुए तख़्तापलट से मुक़ाबले पर अपनी ऊर्जा ख़र्च करने के बजाय बोको हराम जैसे आतंकवादी गुटों से पैदा हुई असुरक्षा, अफ़्रीक़ी देशों में अपहरण और कई वर्षों से अफ़्रीक़ी महाद्वीप के लोगों को परेशान करने वाली आर्थिक समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। घाना के शिया समुदाय के प्रमुख ने अफ़्रीक़ी देशों के राजनीतिक नेताओं को संबोधित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि यदि क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों को हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया, तो अफ़्रीक़ा के लोगों के लिए शांति और स्थिरता का हासिल करना असंभव हो जाएगा। घाना के विभिन्न इस्लामिक संगठनों ने सोमवार शाम घाना की राजधानी अक्करा में एक बैठक करके नाइजर में राजनीतिक संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे

टैग्स