Sep १७, २०२३ १९:१७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ और विश्व व्यापार संगठनों की साख पर बट्टा लग रहा हैः लूला डिसिल्वा

ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ और विश्व व्यापार संगठन दोनो ही अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं। 

लूला डिसिल्वा ने अपने एक संबोधन में कहा कि विश्व व्यवस्था असंतुलित होती जा रही है।  राष्ट्र संघ और विश्व व्यापार संगठन विश्व स्तर पर अपनी साख खोते जा रहे हैं।  हालांकि हम स्वयं को विभाजित नहीं कर सकते। 

ब्राज़ील के राष्ट्रपति का कहना था कि हमको संयुक्त दृष्टिकोण वाला एक एसा सिस्टम तैयार करना होगा जिसमें मध्यम और निम्न आय वाले देशों के साथ ही साथ अन्य कमज़ोर वर्गों की चिंताओं को भी दृष्टिगत रखना होगा। 

लूला डिसिल्वा के अनुसार गुट-77, विश्व की लगभग 79 प्रतिशत जनता का प्रतिनिधित्व करता है।  इसके अतिरिक्त वह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 49 प्रतिशत में भागीदार है।  इन्ही बातों के दृष्टिगत विश्व व्यापार संगठन की बुराइयों को उजागर करना और एक नई अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के निर्माण और उसकी रक्षा करना बहुत ज़रूरी हो गया है। 

विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्रसंघ और विश्व व्यापार संगठन की विश्वसनीयता के कम होने के कई अन्य कारण भी हैं जैसे पश्चिमी देशों की ओर से अन्य देशों पर अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का लगाना, जनसंहारक शस्त्रों का अधिक उत्पादन, परमाणु वारहेड के उत्पादन में वृद्धि और इसी प्रकार के कई अन्य कारक। 

लूला डिसिल्वा ने यह बातें क्यूबा की राजधानी हवाना में 15 और 16 सितंबर को होने वाली गुट-77 पल्स की बैठक में कहीं जिसमें विश्व के बहुत से नेताओं ने भाग लिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

टैग्स