Feb १६, २०२४ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • प्रबोवो सुबियांतो ने किया जीत का दावा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रबोवो सुबियांतो ने जीत का दावा किया है।

राष्ट्रपति पद के चुनावों की मतगणना के बाद इंडोनेशिया के रक्षामंत्री सुबियांतो ने अपनी जीत का दावा किया है। 

इन्डोनेशिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव में तीन लोग मैदान में हैं गंजर प्रणोवो, अनीस बासवेदन और प्रबोवो सुबिआंतो।  सुबिआंतों वर्तमान समय में इंडोनेशिया के रक्षामंत्री हैं जो वहां की स्पेशल फोर्स के प्रमुख भी रह चुके हैं।  इंडोनेशिया में बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था।  

72 वर्षीय प्रबोवो सुबियांतो इससे पहले दो बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा ले चुके हैं किंतु उनको सफलता नहीं मिली थी।  इस बार के चुनाव में उनको 58 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही जा रही है।  इसी बीच इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के दो अन्य प्रत्याशियों ने सुबियांतो की जीत के दावे को जल्दबाज़ी बताया है क्योंकि चुनाव के आधिकारिक और अंतिम नतीजे लगभग एक महीने के बाद ही आएंगे। 

बतााय जा रहा है कि बुधवार को इंडोनेशिया में बिना किसी बड़ी समस्या के राष्ट्रपति पद का चुनाव संपन्न हो गया।  वहां पर राष्ट्रपति पद के चुनाव के साथ ही उपराष्ट्रपति और संसदीय प्रतिनिधियों के लिए भी मतदान किया गया।  

टैग्स