Feb १८, २०२४ १६:५८ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन का रूस के तीन युद्धक विमान मार गराने का दावा, रूस का यूक्रेन के अहम शहर पर क़ब्ज़ा

यूक्रेन ने रूस के तीन युद्धक विमान मार गिराने का दावा किया है जबकि रूस ने युक्रेन के एक अन्य अहम शहर अयोदियोका पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

युक्रेन की वायु सेना के प्रमुख ने बताया कि उन्होंने पूर्वी युक्रेन में दो रूसी एसयू-34 युद्धक विमानों और एक एसयू-35 युद्धक विमान को मार गिराया।

वहीं रूस की सेना ने अपनी प्रगति जारी रखते हुए युक्रेन के एक अन्य शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इस शहर का नाम अयोदियोका है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने इस शहर पर क़ब्ज़ा हो जाने के बाद प्रतिक्रिया दी और कहा कि रूसी सेना की यह कामयाबी बहुत अहम है।

एक दिन पहले यूक्रेन की सेना हथियार ख़त्म हो जाने के कारण इस शहर से बाहर निकल गई थी।

यूक्रेन पश्चिमी देशों विशेष रूप से अमरीका से मिलने वाली सामरिक मदद के बलबूते पर यह जंग लड़ रहा है और हालिया महीनों में पश्चिमी देशों से यूक्रेन को मिलने वाली सहायता में भारी कमी आने की ख़बरें हैं।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स