Mar ०३, २०२४ १७:०४ Asia/Kolkata
  • क्रीमिया में यूक्रेन के दसियों ड्रोन ध्वस्त

रूस के रक्षामंत्रालय ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर यूक्रेन के दसियों ड्रोन के ध्वस्त होने की सूचना दी है। 

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने रविवार को बयान जारी करके बताया है कि देश एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर यूक्रेन के 38 ड्रोन को मार गिराया। 

यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद कीव ने कई पर क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमले किये जिनमे से अधिकांश को वहां के सैन्य अधिकारियों के अनुसार एंटी एयरक्राफ्ट की सहायता से विफल बना दिया गया।

मास्को, क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस का हिस्सा मानता है।  यही कारण है कि उसकी सुरक्षा के लिए वह अपने समस्त सैन्य संसाधनों का प्रयोग करता रहता है।  यूक्रेन संकट 24 फरवरी 2022 को आरंभ हुआ था।

याद रहे कि जनमत संग्रह के बाद सन 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप यूक्रेन से अलग होकर रूस का हिस्सा बन गया था।  हालांकि यूक्रेन सहित विश्व के कई देश क्रीमिया में कराए गए जनमत संग्रह को मान्यता नहीं दे रहे हैं।

टैग्स