Sep १५, २०२४ १४:२३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन द्वारा रासायनिक और लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में रूस ने दी चेतावनी
    यूक्रेन द्वारा रासायनिक और लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में रूस ने दी चेतावनी

पार्सटुडे- संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा: पश्चिम के समर्थन से यूक्रेन द्वारा युद्ध क्षेत्रों में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि वासेली नेबेंज़िया ने कहा कि: यूक्रेन, पश्चिम के समर्थन से, युद्ध क्षेत्रों में पर्यावरण पर विनाशकारी प्रभाव वाले खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहा है।

पार्सटुडे के अनुसार, नेबेंज़िया ने कहा कि कीव ने खाद्य पदार्थों को ज़हरीला बनाने के लिए 17 बार रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जिससे 15 लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले, रूसी सेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा इकाई के कमांडर इगोर किरिलोव ने अफ्रीकी महाद्वीप में जैविक हथियार बनाने की अमेरिकी योजना से पर्दा उठाया था।

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि ने मॉस्को के ख़िलाफ यूक्रेन के लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को ख़त्म करने के पश्चिमी देशों के फ़ैसले का जिक्र करते हुए कहा: नैटो देश यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देकर रूस के साथ युद्ध में शामिल हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में वरिष्ठ रूसी राजनयिक की घोषणा के अनुसार, यूक्रेन को भी उम्मीद थी कि पश्चिमी F-16 लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल से युद्ध का रुख़ इस देश के पक्ष में बदल जाएगा, लेकिन यह विचार विफल रहा है।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा: यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की इजाज़त देते हैं, तो इसका मतलब रूस के साथ युद्ध में नैटो देश सीधे तौर पर शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लैंकिन ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने रूसी धरती पर लंबी दूरी के हथियारों से हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदीमर ज़ेलेंस्की और विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से चर्चा की है।

 

कीवर्ड्ज़: रासायनिक हथियार, रासायनिक पदार्थ, यूक्रेन और रूस, यूक्रेन युद्ध (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स