Jun १२, २०१६ १३:११ Asia/Kolkata
  • इतालवी कोस्टगार्ड का कहना है कि 11 जून 2016 को भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करने वाले 1300 से ज़्यादा शरणार्थियों को राहत अभियान में बचाया गया।
    इतालवी कोस्टगार्ड का कहना है कि 11 जून 2016 को भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करने वाले 1300 से ज़्यादा शरणार्थियों को राहत अभियान में बचाया गया।

इटली ने कहा है कि भूमध्सागर में नौसैनिक अभियान के ज़रिए समुद्र में फंसे 1300 से ज़्यादा लोगों की जान बचायी गयी। ये लोग शरण हासिल करने के लिए यूरोप जाने का प्रयास कर रहे थे।

इतालवी तटरक्षक बल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि विभिन्न अफ़्रीक़ी देश के शरण हासिल करने के 1348 इच्छुक लोगों को, सिसली द्वीप से उत्तरी और दक्षिणी अफ़्रीक़ा तक फैले 11 राहत अभियान के ज़रिए बचाया गया।

इतालवी तटरक्षक बल के समन्वय से हुए इस राहत अभियान में यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन, माल्टा स्थित एनजीओ मोआस और निजी टग्बोट ने भाग लिया।

शरण पाने के लिए यूरोप का रुख़ करने वाले इन लोगों में मर्द, औरत और बच्चों के अलावा छोटे-छोटे बच्चे भी थे। इन सब लोगों को इटली के सबसे बड़े द्वीप सिसली पहुंचा दिया गया है। शनिवार से पिछले तीन दिन में राहत अभियान के दौरान बचाए गए लोगों की संख्या 3000 से ज़्यादा हो गयी है। गुरुवार को भूमध्यसागर में इसी प्रकार के अभियान में 2000 लोगों को बचाया गया जो 15 अलग अलग नौकाओं पर सवार थे।

ज्ञात रहे मार्च 2016 में जबसे तुर्की और यूनान से होते हुए कथित बालकान जाने वाला मार्ग बंद हुआ है, यूरोप में शरण पाने की कोशिश करने वालों के लिए इटली मुख्य प्रवेश मार्ग बन गया है।  

 

उधर गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि 2014 से अब तक भूमध्यसागर पार करके यूरोप जाने की कोशिश करने वाले 10000 से ज़्यादा शरणार्थी, डूब कर मर चुके हैं।  (MAQ/N)

 

टैग्स