काबुल आत्मघाती हमलों में मरने वालों की याद में अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रीय शोक
(last modified Sun, 24 Jul 2016 09:52:03 GMT )
Jul २४, २०१६ १५:२२ Asia/Kolkata
  • काबुल आत्मघाती हमलों में मरने वालों की याद में अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रीय शोक

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारा शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलों के बाद, अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने रविवार को देश में आम शोक की घोषणा की है।

इन आत्मघाती हमलों में 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबिक लगभग 320 घायल हैं। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

टीवी पर भाषण देते हुए अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने रविवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए कहा, अफ़ग़ानिस्तान आतंकवाद पर जीत हासिल करके रहेगा।

अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने कहा कि काबुल आतंकवादी हमलों के पीछे जिन लोगों का हाथ है, वे साम्प्रदायिकता को हवा देना चाहते हैं, लेकिन आतंकवादी अपने उद्देश्यों को हासलि नहीं कर सकेंगे। msm

टैग्स