मस्जिद पर हमला करने वालों के साथ सुरक्षाबलों की झड़प 4 शहीद
(last modified Fri, 25 Aug 2017 10:54:46 GMT )
Aug २५, २०१७ १६:२४ Asia/Kolkata
  • मस्जिद पर हमला करने वालों के साथ सुरक्षाबलों की झड़प 4 शहीद

काबुल में इमामे ज़माना मस्जिद पर हमले करने वालों के साथ अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच गंभीर झड़प हुई है।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने एक शिया मस्जिद पर हमला कर दिया। काबुल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को गोलीबारी के बाद मस्जिद में एक बम धमाके की जानकारी मिली है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने इस बात की पुष्टि की है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहुत से हथियारबंद लोग, इमामे ज़माना मस्जिद में घुसे थे।  इसके बाद पुलिस और आक्रमणकारियों के बीच झड़प हुई है।

इस हमले में कम से कम 4 लोग शहीद हो गए जबकि 8 अन्य घायल बताए जा रहे है। हालांकि इस हमले में मरने वालों की संख्या का अभी सही पता नहीं चल सकता है।   अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि पूरे इलाके में स्पेशल फोर्स यूनिट को तैनात करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि काबुल की इमामे जम़ाना मस्जिद में हमलावर स्थानीय समय के अनुसार लगभग सवा बजे दिन में गोलीबारी करते हुए दाखिल हुआ था। उसने मस्जिद के गार्ड को मौके पर ही मार दिया था। थोड़ी देर बाद आतंकी ने ख़ुद को भी बम से उड़ा लिया।  

 

टैग्स