इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने जीता 2019 का शांति नोबेल पुरस्कार
(last modified Fri, 11 Oct 2019 11:04:55 GMT )
Oct ११, २०१९ १६:३४ Asia/Kolkata
  • इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने जीता 2019 का शांति नोबेल पुरस्कार

2019 का प्रतिष्ठित शांति नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया जाएगा।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रयासों के लिए अबी अहमद अली को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। ख़ास तौर से पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उनकी बेहतरीन पहल के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा रहा है।

5 सदस्यीय नॉर्वेजियन नोबेल समिति की प्रमुख बेरिट रीस एंडरसन का कहना है कि सत्ता संभालने के कुछ ही महीनों के अंदर अपने पड़ोसी देश इरिट्रिया के सथ सीमा विवाद के समाधान के कारण अबी को शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फ़ैसला किया गय है।

43 वर्षीय इथोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इरिट्रियाई राष्ट्रपति के साथ दोस्ती और शांति के संयुक्त घोषणापत्र पर दस्तख़त किए और देश की जेलों में बंद हज़ारों क़ैदियों को आज़ाद करके सभी को हैरत में डाल दिया।

इथोपियाई प्रधान मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करके कहा है कि इथोपिया की जनता और उनके दोस्त शांति के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे, एक राष्ट्र के रूप में हमें गर्व है।

अहमद इथोपिया की सेना के ख़ुफ़िया विभाग के पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने 2 अप्रैल 2018 में इस देश के चौथे प्रधान मंत्री के रूप में पद संभाला था।

प्रधान मंत्री बनने के बाद उन्होंने देश में व्यापक राजनीतिक और आर्थिक सुधारों की शुरूआत की, जिनमें से एक पिछले 20 वर्षों से जारी इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद का समाधान निकालना है।

शुक्रवार को शांति नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए अबी अहमद अली के नाम की घोषणा से पहले जर्मन चांसलर एगेंला मर्केल समेत कई नाम मीडिया में गर्दिश कर रहे थे।

शांति के अलावा दूसरे सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की जाती है, लेकिन शांति का नोबेल पुरस्कार देने का फ़ैसला नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किया जाता है।

डाइनामाइन के अविष्कारक स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ़र्ड नोबेल ने वसीय की थी कि शांति का नोबेल ओस्लो शहर में दिया जाए। उन्होंने यह वसीयत क्यों की थी इसका असली कारण पता नहीं है। msm

टैग्स