Jun २६, २०२२ १८:०५ Asia/Kolkata
  • रामपुर और आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव, भाजपा ने जीते, योगी ने भाजपा की नीतियों की जीत बताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने 2024 के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया है, अब आम चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी के लिए लोगों के विश्वास का परिणाम है।

दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और परिवारवादी ताक़तों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों और पेशेवर माफ़ियाओं को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने वाली नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबके विश्वास को अर्जित किया है। यह जनादेश उसी विश्वास का परिणाम है।

योगी ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है। 2024 में विजयश्री के लिए यह दूरगामी संदेश भी है। 2024 में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। आज के विजय में यह संदेश स्पष्ट रूप से आया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए   

टैग्स